जामनेर विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

जामनेर विधानसभा सीट : 1995 से BJP का रहा है दबदबा, क्या 2024 में जनता का बदलेगा मिजाज या फिर से भाजपा को मिलेगी ताज

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर 2024 को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम जामनेर विधानसभा के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

जलगांव : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। बता दें महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी – बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम जामनेर विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

जामनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र - 19 महाराष्ट्र राज्य विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, जामनेर निर्वाचन क्षेत्र में जलगांव जिले के जामनेर तालुका और पचोरा तालुका के कुरहाड़ राजस्व मंडल शामिल हैं। जामनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रावेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

जामनेर विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?

वर्ष उम्मीदवार का नाम पार्टी टोटल वोट
2019 गिरीश दत्तात्रय महाजन BJP 114714
2014 गिरीश दत्तात्रय महाजन BJP 103498
2009 महाजन गिरीश दत्तात्रय BJP 89040
2004 महाजन गिरीश BJP 71813
1999 महाजन गिरीश दत्तात्रय BJP 56416
1995 गिरीश दत्तात्रय महाजन BJP 63661
1990 महाजन दत्तात्रय उघाडू INC 31531
1985 बाबूसिंग डागडूसिंग राठोड़ INC 29964
1980 जैन ईश्वरलाल शंकरलाल INC(U) 31068
1978 गरुड गजाननराव रघुनाथराव IND 15955
1972 नारायण किशन पाटिल IND 26340

जामनेर के जातीय समीकरण

जामनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जलगांव जिले में स्थित है और रावेर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। जामनेर विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 26,318 हैं। जामनेर विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 33,487 हैं। मुस्लिम मतदाता लगभग 39,104 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 12.6% है। 2019 विधानसभा चुनाव के अनुसार जामनेर विधानसभा के मतदाताओं का मतदान कुल 67.27 प्रतिशत रहा।

जानिए इस बार क्या है समीकरण

जामनेर विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ने 1995 से ही बीजेपी को अपना जनादेश देने का काम किया है। इस सीट से कांग्रेस को तीन बार और इंडिपेंडेंट को दो बार जीत मिली है। ऐसे में हो सकता है कि इस बार भी जामनेर विधानसभा की जनता फिर से भाजपा को अपना जनादेश दे। ऐसे में 2024 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रिपीटेशन के चांसेस ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह तो सिर्प एक अनुमान है बाकी तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान