आशीष जायसवाल और विशाल बरबटे (डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

रामटेक विधानसभा सीट पर शिवसेना बनाम शिवसेना, आशीष जायसवाल से होगा विशाल बरबटे का मुकाबला

नागपुर जिले की रामटेक विधानसभा सीट पर जायसवाल बनाम बरबटे की बीच चुनावी घमासान होगा। देखने वाली बात यह है कि शिवसैनिकों की शिवसैनिकों के साथ भिड़ंत में किस गुट का पलड़ा भारी होता है।

आकाश मसने

नागपुर: शिवसेना शिंदे गुट की ओर से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को घोषित की गई, जिसमें कुल 45 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। सूची के अनुसार विदर्भ से 5 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसके तहत रामटेक से आशीष जायसवाल को उम्मीदवार चुना गया है। वहीं, ठाकरे गुट की ओर से बुधवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इसके तहत ठाकरे गुट ने रामटेक से विशाल बरबटे को मैदान में उतारा है।

अब रामटेक में जायसवाल बनाम बरबटे की बीच चुनावी घमासान होगा। देखने वाली बात यह है कि शिवसैनिकों की शिवसैनिकों के साथ भिड़ंत में किस गुट का पलड़ा भारी होता है। हालांकि, ठाकरे गुट की ओर से रामटेक का जिम्मा बरबटे को सौंपा गया है लेकिन चर्चा है कि इससे रामटेक में पुराने शिवसैनिकों में नाराजगी है।

कांग्रेस से पांडव का पलड़ा भारी

महाविकास आघाड़ी में दक्षिण नागपुर और रामटेक के बीच की दरार आखिरकार सुलझ गई है। चूंकि दोनों पार्टियां इन सीटों पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, इसलिए खबर है कि नतीजा एक-एक ही रहेगा। कांग्रेस भले ही गिरीश पांडव को दक्षिण का फाइनलिस्ट मान रही है लेकिन दिल्ली में लॉबिंग जारी है।

ये भी है दावेदार

दूसरा गुट अब भी मानने को तैयार नहीं है। दिल्ली में फील्डिंग चल रही है क्योंकि पांडव यहां से नहीं चाहिए। जानकारी के मुताबिक प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल, विशाल मुत्तेमवार और नितिन कुंभलकर ने तीनों में से एक का दावा पेश किया है। चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला, महासचिव अविनाश पांडे, पांडव के लिए जोर लगा रहे हैं। खास बात है कि पार्टी ने इस सीट को जीतने का मन बना लिया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज