देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में किया रोड शो, असदुद्दीन ओवैसी के बयान का दिया मुंह तोड़ जवाब

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नागपुर में रोड शो किया। देवेंद्र फडणवीस को भरोसा है कि हमेशा की तरह लोगों का समर्थन उन्हें मिलेगा। जनता फिर एक बार उन पर भरोस करेगी और वे फिर से महाराष्ट्र विधानसभा में चुनकर आएंगे।

प्रिया जैस

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री नागपुर में रोड शो कर रहे है। देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार है और चुनाव में अहम दावेदार है। देवेंद्र फडणवीस ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान का भी जवाब दिया।

देवेंद्र फडणवीस का नागपुर में रोड शो के दौरान जनता का भारी समर्थन देखने को मिला। देवेंद्र फडणवीस को भरोसा है कि हमेशा की तरह लोगों का समर्थन उन्हें मिलेगा। जनता फिर एक बार उन पर भरोस करेगी और वे फिर से महाराष्ट्र विधानसभा में चुनकर आएंगे।

लाडकी बहनों का मिलेगा साथ

ददेवेंद्र फडणवीस को भरोसा की इस विधानसभा क्षेत्र में महयुति पर जनता को विश्वास है नाकि महाविकास आघाडी पर और महाराष्ट्र की लाडली बहना का साथ इस बार महायुति को ही मिलेगा।

5 बार जनता ने चुना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह निर्वाचन क्षेत्र मेरा परिवार है। उन्होंने मुझे 5 बार चुना है। आज मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं की बदौलत हूं। हमारी (महायुति) विश्वसनीयता अधिक है, उनकी (महा विकास अघाड़ी) विश्वसनीयता शून्य है। लाडली बहन योजना एक गेम चेंजर योजना है और मुझे विश्वास है कि लाडकी बहना हमारे साथ रहेगी।"

ओवैसी के बयान पर फडणवीस

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "वे 'रजाकारों' के वंशज हैं। 'रजाकारों' ने मराठवाड़ा के लोगों पर अत्याचार किया, उनकी जमीनें लूटीं, महिलाओं की अस्मत लूटने की कोशिश की, परिवारों को बर्बाद किया..."

देवेंद्र फडणवीस ने असदुद्दीन औवैसी के बयान पर कहा कि वे रजाकारों के वारिस है। उन्होंने कहा, रजाकारों ने मराठवाड़ा के लोगों पर अत्याचार किया, महिलाओं की अस्मत लूटने की कोशिश की, जमीने लूटी ये उनके वारिस है, ये किस मुंह से हमसे बात करेंगे। ये एक घिसी पीटी कैसट है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच रविवार को भाजपा ने अपना 25 वादों का संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें पार्टी ने किसानों, युवाओं और महिलाओं पर फोकस किया है।

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर