मिरज विधानसभा (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

मिरज विधानसभा सीट : 2009 से बीजेपी का कब्जा, क्या चौथी बार सुरेश खाड़े के सिर सजेगा जीत का सेहरा?

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल जम चुका है। निर्वाचन आयोग ने भी इसको लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए होने जा रहा है और 23 नवंबर को इसके नतीजे सामने आने वाले है।

अपूर्वा नायक

मिरज : महाराष्ट्र राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव का माहौल गरमाने वाला है। चुनाव आयोग ने इसको लेकर चुनाव तारीखों की भी घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि 20 नवंबर से इस चुनावी जंग की शुरूआत होने जा रही है और 23 नवंबर को जनता का जनादेश सामने आने वाला है। इस चुनाव को लेकर सभी दलों ने जोरों से तैयारी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार चुनाव में कौन सी पार्टी का पलड़ा भारी हो सकता है।

इस सियासी माहौल को देखते हुए हम आपको विधानसभा चुनाव से जुड़ी अपडेट देने की कोशिश में लगे हुए है। आपकी सुविधा के लिए हम आपको महाराष्ट्र की हर विधानसभा सीट की जानकारी देने में जुट गए है। इसी सिलसिले में हम आपको आज मिरज सीट के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

मिरज विधानसभा चुनाव क्षेत्र 281 महाराष्ट्र राज्य विधान सभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है । मिरज विधानसभा सीट सांगली जिले की 6 विधानसभा क्षेत्र की सीटों में से एक है। यह सांगली जिले का एक चुनावी क्षेत्र है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार और निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, सांगली चुनाव क्षेत्र में वार्ड संख्या 4 से 9, 26 से 37 शामिल हैं। इनमें सांगली-मिरज कुपवाड नगर निगम सांगली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है और अनुसूचित जाति -एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

साल विधायक पार्टी
2019 सुरेश (भाई) दगड़ू खाड़े भारतीय जनता पार्टी
2014 सुरेश (भाई) दगड़ू खाड़े भारतीय जनता पार्टी
2009 सुरेश (भाई) दगड़ू खाड़े भारतीय जनता पार्टी

मिरज विधानसभा चुनाव क्षेत्र सांगली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भारतीय जनता पार्टी के सुरेश दगड़ू खाड़े मिरज विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी के ये विधायक साल 2009 से इस क्षेत्र के विधायक के रुप में चुने जा रहे हैं। साल 2009 से भारतीय जनता पार्टी के सुरेश दगड़ू खाड़े ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाएं रखा है।

क्या है इस सीट का जातीय समीकरण ?

सांगली जिले की ये विधानसभा सीट अनुसूचित जाति -एससी उम्मीदवार के लिए रिजर्व हैं। एससी कैटेगरी में लिस्टेड मिरज सीट पर 2019 के आंकड़ों के अनुसार, 3 लाख 27 हजार 123 वोटर्स की संख्या हैं। विधानसभा की इस सीट पर एससी वोटर्स काफी अहम भूमिका निभाते हैं। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल यहां कुल 55% वोटर्स ने वोट दिए थे। इस विधानसभा सीट पर आपको मुस्लिम तकरीबन 45,470 मुस्लिम वोटर्स की संख्या भी देखने को मिल सकती है।

कितना मजबूत है बीजेपी की जीत का दावा?

अगर आंकड़ों की बात की जाए तो साल 2019 से ही इस सीट पर बीजेपी का बोलबाला रहा है। इस बार ये देखना काफी दिलचस्प होगा की क्या चौथी बार बीजेपी के उम्मीदवार इस चैलेंज को पार कर सकते है या नहीं? अगर इस बार भी भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर जीत हासिल करती है, तो पार्टी के लिए बहुत बड़ी जीत हो सकती है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा