संजय सिंह के साथ मेहराज मलिक (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

Jammu-Kashmir Election Results : जानिए कौन हैं मेहराज मलिक जिसने घाटी में लहरा दिया आम आदमी पार्टी का परचम

Jammu-Kashmir Election Results : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। यहां कांग्रेस-एनसी गठबंधन बहुमत हासिल करता दिख रहा है।

अभिषेक सिंह

Jammu-Kashmir Election Results : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। हरियाणा में जहां बीजेपी हैट्रिक की ओर तेजी से बढ़ रही है, वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन बहुमत हासिल करता दिख रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में अपना खाता खोल लिया है। पार्टी के 36 वर्षीय उम्मीदवार मेहराज मलिक ने डोडा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4,538 से अधिक मतों के अंतर से हराया।

2014 में यह सीट बीजेपी के पास थी तो उससे पहले यह सीट कांग्रेस के पास थी। डोडा सीट से आम आदमी पार्टी ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य मेहराज मलिक को उम्मीदवार बनाया था। चुनाव लड़ते हुए उन्हें यहां से 23,228 वोट मिले, जबकि बीजेपी के गजय सिंह राणा को महज 18,690 वोट मिले।

इनके अलावा इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मंत्री खालिद नजीब सुहरवर्दी और डीपीएपी नेता अब्दुल मजीद वानी को क्रमश: 13,334 और 10,027 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार शेख रियाज अहमद 4,170 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

लोकसभा चुनाव में मिली थी हार

मलिक ने इस साल की शुरुआत में उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 90 विधानसभा क्षेत्रों में से केवल सात सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे थे।

1 साल पहले मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया था। गुजरात और गोवा में भी इसके विधायक हैं। अब पार्टी जम्मू में भी विधायक बन गई है। मेहराज मलिक डोडा क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उन्होंने लोगों के बीच जाकर कुछ ही सालों में अपना मजबूत जनाधार बना लिया। 2021 में उन्होंने डीडीसी चुनाव में जीत हासिल की। ​

मलिक पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने मार्च 2022 में डोडा क्षेत्र में एक विशाल रैली की थी। समय-समय पर वे स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन भी करते नजर आए थे। अपने हलफनामे में उन्होंने 29 हजार रुपये की संपत्ति और 2 लाख रुपये की देनदारी घोषित की है। शिक्षा की बात करें तो मलिक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनके खिलाफ कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज