(डिज़ाइन फोटो)  
विधानसभा चुनाव 2026

J&K चुनाव: आ गई BJP की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी, शाह और योगी समेत इनके नाम शामिल

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में PM मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई अन्य प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जहां आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान BJP के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे और पार्टी का घोषणा-पत्र जारी करेंगे। वहीं इस बीच दूसरे चरण के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

इस खास सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, यूपी के CM योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा समेत कई खास और बड़े कद के नेताओं के नाम शामिल हैं। जी हां BJP ने अपने 40 स्टार प्राचरकों की लिस्ट जारी की है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, समेत बीजेपी के कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

बता दें कि BJP ने घाटी में 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब तक अपने 50 से अधिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं हाल ही में BJP ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 उम्मीदवारों के नाम भी थे।

यह भी जानकारी दें कि जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा का नाम शामिल है। उसके साथ ही सूची में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, गुलाम अहमद मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस की इस सूची में शामिल 40 नेताओं में पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल वानी, वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन, रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला और मनीष तिवारी का भी नाम है। वहीं पवन खेड़ा, सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा, एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी का नाम भी स्टार प्रचारकों की इस सूची में शामिल है।

बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के यहां के 26 निर्वाचन क्षेत्रों में सा अब तक 300 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का बीते गुरुवार को अंतिम दिन था। इन निर्वाचन क्षेत्रों पर आगामी 25 सितंबर को मतदान होना है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक