-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Home Minister Amit Shah Two Day Visit To Jammu And Kashmir Start Bjp Election Campaign
आज से अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर, करेंगे BJP का चुनावी मेनिफेस्टो जारी
- Written By: राहुल गोस्वामी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से शुरू हो रहे जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे होंगे। इस दौरान वे BJP के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे और पार्टी का घोषणापत्र भी जारी करेंगे।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 6 सितंबर शुक्रवार से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर होंगें। वे आज जम्मू में BJP का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके साथ ही गृहमंत्री आज कश्मीर घाटी का भी दौरा भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि गृह मंत्री शाह का जम्मू-कश्मीर का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब विधानसभा चुनावों से पहले BJP को घाटी में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध तथा टिकट न मिलने के बाद कुछेक नेताओं का पार्टी छोड़ना भी शामिल है।
इधर गृह मंत्री शाह के दौरे से पहले जम्मू और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पालोरा टॉप में शाह की रैली के लिए सुरक्षा उपायों सहित विभिन्न तरीके की तैयारियां चल रही हैं। इस बाबत बीते गुरुवार दोपहर को ही सुरक्षाबलों ने एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग की गई है। जम्मू के गांधीनगर से लेकर पलौड़ा तक कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक कर ड्राई रन किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
इतिहास के मुश्किल दौर में संभाला भारत को… जानिए पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की जयंती पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
क्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
तय कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री शाह आज दोपहर को जम्मू आ रहे हैं। वहीं अपने दौरे के पहले दिन शाह शाम चार बजे यहां पार्टी का घोषणा-पत्र जारी करेंगे। इसके बाद में शाम को ही वह पार्टी नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से भी मिलेंगे। वं आधिकारिक तौर पर जम्मू से भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे। वह शनिवार को यहां एक रैली को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर BJP के भीतर व्याप्त नाराजगी को देखते हुए जम्मू में उनका दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने नुकसान की भरपाई के लिए पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रियों सहित कई शीर्ष नेताओं को वहां भेजकर स्थिति शांत करने का प्रयास किया है।
घाटी के ग्यारह विधानसभा क्षेत्रों वाले जम्मू जिला BJP के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पार्टी ने 2014 के चुनावों में इनमें से नौ सीट जीती थीं, जिससे उसकी कुल संख्या 25 हो गई थी। जम्मू से शाह के अभियान की शुरुआत का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उनके कल्याण और विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता के बारे में आश्वस्त करना है।
Home minister amit shah two day visit to jammu and kashmir start bjp election campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में फसल ऋण पर मीटिंग: मंत्री बावनकुले ने बैंकों की ढिलाई पर जताई नाराजगी; सांसद व कलेक्टर रहे मौजूद
Jun 28, 2026 | 12:22 PM48 घंटे में 3 बच्चों की मौत! झारखंड में ब्रेन मलेरिया ने मचाया हड़कंप
Jun 28, 2026 | 12:07 PMहिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
Jun 28, 2026 | 12:06 PMसमुद्र से आसमान तक कांपेंगे दुश्मन! ‘मन की बात’ में PM मोदी ने गिनाई देश की उपलब्धियां, कही ये बड़ी बात
Jun 28, 2026 | 12:03 PMजौनपुर के कपड़ा शोरूम में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही; घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू
Jun 28, 2026 | 11:44 AMICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Jun 28, 2026 | 11:32 AM‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














