जम्मू-कश्मीर में सेकेंड फेज की वोटिंग 
विधानसभा चुनाव 2026

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की 26 सीटों पर वोटिंग खत्म, शाम 7 बजे तक 54.11 फीसदी मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें इस बार सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं।चुनाव आयोग की मानें तो, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।

राहुल गोस्वामी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। इसमें 25। 78 लाख मतदाता शाम 5 बजे तक वोट डाल सकेंगे।  सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें इस बार सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। इस बाबत चुनाव आयोग की मानें तो, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार 25,78,099 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

जानकारी में बता दें कि बीते 18 सितंबर को पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। वहीं इस दौरान 61.38% मतदान हुआ था। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.20% और पुलवामा में सबसे कम 46. 99% वोटिंग हुई थी। आज दूसरे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई है और यह शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस बार वोटिंग के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश के सभी छह मतदान वाले जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई है। आज 26 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है, जहां 239 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बाबत कश्मीर संभाग की 15 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें श्रीनगर-8, गांदरबल-2, बडगाम की 5 सीटें शामिल हैं।

दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के हिसाब से 54.11% मतदान दर्ज किया गया। आज सुबह 7 बजे से शुरू हुए 26 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान बिना किसी हिंसा की घटना के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Jammu & Kashmir Assembly polls | As of 7 PM, a voter turnout of 54.11% was recorded at the polling stations. Voting across 26 ACs which commenced at 7 AM today was held peacefully without any incidents of violence. The overall voter turnout recorded in these six districts that…

— ANI (@ANI) September 25, 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त, कटरा में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन अधिकारी के अनुसार दूसरे चरण में माता वैष्णो देवी कटरा विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा  79.95 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि कुछ पोलिंग स्टेशन्स पर अभी भी वोटिंग जारी है।

शाम 5 बजे तक सभी इलाकों में औसतन 54 प्रतिशत मतदान

पुंछ जिले में पीर पंजाल रेंज के मतदान केंद्रों पर अभी भी दिख रही भीड़

पुंछ जिले में  विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुरनकोट (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के पीर पंजाल रेंज के मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर मतदान केन्द्र पर लाइन में खड़े दिख रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान सीमा के जीरो पॉइंट पर भी बने पोलिंग बूथ पर डाले जा रहे वोट

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दौरान राजौरी जिले के नौशेरा विधानसभा क्षेत्र के मकरी और सेहर गांवों में भारत-पाकिस्तान सीमा के जीरो पॉइंट पर भी पोलिंग बूथ बनाया गया है। वहां भी दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। आप देख सकते हैं किस तरह से लोग अपने पसंद की सरकार चुनने के लिए आगे आ रहे हैं।

3 बजे तक 46.12 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

जम्मू कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के दौरान दोपहर बाद 3:00 बजे तक 46.12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। कई इलाकों में अधिक वोटिंग और कुछ इलाकों में कम वोटिंग के संकेत मिल रहे हैं।

मोहम्मद कालू ने की भटके लोगों से मुख्य धारा में आने की अपील

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव  के रियासी में वोट डालने के बाद मोहम्मद कालू ने कहा कि वोट डालने के बाद अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि 2004 में आतंकवादी गतिविधियों को छोड़ दिया था। आगे कहा कि ..मैं सभी से आग्रह करना चाहूंगा - आगे आएं और अपनी सरकार चुनें। इससे एक अच्छा जीवन मिलेगा...वह समय (अतीत में) ऐसा था कि कुछ मजबूरियां थीं जिसके कारण हमें लोगों को बंदूक की नोक पर लेना पड़ता था। यह वह दौर नहीं है। मैं 2004 से शांति से रह रहा हूं...मैं लोकतंत्र में विश्वास करता हूं...लोग जैसे चाहें वैसे रह सकते हैं - वे दाढ़ी रख सकते हैं, टोपी पहन सकते हैं, सलवार-कमीज पहन सकते हैं, चोटी रख सकते हैं...मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि वे उस रास्ते को छोड़ दें और मुख्यधारा में आएं, अपनी सरकार बनाएं और शांति से रहें।

अमेरिकी मिशन के उप प्रमुख जोर्गन के. एंड्रयूज बोले- ऑल इज वेल

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव देखने के लिए आज विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने भी कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान अमेरिकी मिशन के उप प्रमुख जोर्गन के. एंड्रयूज ने कहा कि यहां सब कुछ अच्छा है, हम यहां आकर बहुत प्रसन्न हैं। सरकार ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को देखने के लिए विभिन्न देशों के राजनयिकों को अनुमति दी थी।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बोले- उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी को किया खारिज

जेकेएनसी उपाध्यक्ष और गंदेरबल और बडगाम से पार्टी उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला के बयान पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आज उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि उनका गठबंधन राहुल गांधी खुश नहीं है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने न तो जम्मू में प्रचार किया और न ही कांग्रेस को दी गई सीटों पर पहुंचे। वह वहां नहीं गए जहां उन्हें जाना था, बल्कि यहां (कश्मीर) वादियों की ठंडी हवा का आनंद लेने पहुंचे हैं, जहां उनके पास कोई उम्मीदवार भी नहीं है। उमर अब्दुल्ला ने आज राहुल गांधी को खारिज कर दिया है।

दोपहर 1 बजे तक कुल 36.93 प्रतिशत मतदान

जम्मू कश्मीर विधानसभा में दूसरे चरण के मतदान के दौरान दोपहर बाद 1:00 बजे तक कुल 36.93 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया।

;

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले- जम्मू कश्मीर में इतिहास बनने जा रहा है

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। यह इतिहास बनने जा रहा है। हमें बहुत खुशी है कि पूरी घाटी और जम्मू में उत्साह के साथ मतदान हो रहा है।चाहे वह श्रीनगर की घाटी हो, चाहे वह ऊंची पर्वत चोटियां हों जहां से व्यवधान के आह्वान आते थे, हर जगह लोग मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। यहां तक ​​कि उन इलाकों में भी जहां से बहिष्कार के आह्वान होते थे, मतदाताओं में उत्साह है। यह दुनिया को देखना है कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कैसे हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव देखने के लिए बड़ी संख्या में राजनयिक भी इलाके में हैं।

बडगाम के पिंक बूथ पर भी जाकर जाना हाल

विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने ओमपोरा (बडगाम) में मतदान केंद्रों का दौरा किया, इसके बाद लाल बाग निर्वाचन क्षेत्र के अमीरा कदल और एसपी कॉलेज, चिनार बाग में रुके। इन लोगों को एसपी कॉलेज में बने पिंक मतदान केंद्र का भी दौरा करने का मौका मिला, जिसका प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाता है। इनमें से कई मतदान केंद्रों पर 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान बहुत कम मतदान हुआ था। फिलहाल लोगों में उत्साह दिख रहा है।

15 देशों के राजनयिकों ने अपने आंखों से देखी जम्मू कश्मीर की चुनावी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर में मतदान प्रक्रिया देखने के लिए बुधवार को विभिन्न देशों के वरिष्ठ राजनयिकों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बडगाम और श्रीनगर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचा। विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सोमालिया, पनामा, सिंगापुर, नाइजीरिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, तंजानिया, रवांडा, अल्जीरिया और फिलीपींस सहित लगभग 15 देशों के राजनयिकों के एक प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया। मतदान केंद्र के अपने दौरे के दौरान वरिष्ठ राजनयिकों ने लोगों और मतदाताओं से बातचीत की।

11 बजे तक पड़ गए 24.10% वोट, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए दूसरे फेस में हो रहे मतदान में तेजी दिखाई दे रही है। सुबह 11:00 तक मिले मतदान के प्रतिशत को देखकर लग रहा है कि इन क्षेत्रों में मतदाताओं का रुझान पहले फेज से बेहतर है। सुबह 11:00 बजे तक के आंकड़ों को देखा जाए तो कुल 24.10% मतदाताओं ने मतदान के अधिकारी का उपयोग किया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह बोले- दूसरे चरण में होगा पहले से अधिक मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर  भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा है कि उनको पूरा भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान पहले चरण की तुलना में अधिक होगा। लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं। साथ ही  जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि पहले पीडीपी गुपकार घोषणा के लिए पीपुल्स अलायंस का हिस्सा थी, उन्होंने उन्हें गठबंधन से हटा दिया। कांग्रेस के पास जम्मू-कश्मीर के लिए कोई विजन नहीं है। जम्मू की जनता पहले ही उन्हें नकार चुकी है। उन्होंने (कांग्रेस) नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र के आगे घुटने टेक दिए हैं। यह नेशनल कॉन्फ्रेंस की हताशा है, क्योंकि उनका एजेंडा जम्मू में काम नहीं कर रहा है और वे चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी कुछ करे। यह एक अवसरवादी गठबंधन है और लोगों ने उन्हें नकार दिया है। इसलिए जनता भाजपा को सरकार बनाने का मौका देगी।

फर्जी वोट पड़ने की सूचना गलत- रिटर्निंग ऑफिसर  अफरोज़ा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में 27-बडगाम की रिटर्निंग ऑफिसर  अफरोज़ा ने बताया कि एक मतदाता अपना वोट डालने आया था, लेकिन उसने कहा कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। जबकि चिह्नित मतदाता प्रति की जांच की गयी तो ऐसा कुछ नहीं मिला। उसके पास मतदाता पर्ची ही नहीं थी और पीओ निश्चित रूप से पर्ची के बारे में पूछेगा। उसके पास कम से कम एक दस्तावेज तो होना चाहिए था। पीओ ने उससे कुछ पहचान दिखाने का अनुरोध किया। बाद में उसे मतदाता पर्ची मिल गई...उसने अब अपना वोट डाल दिया है।

चरारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के PDP उम्मीदवार गुलाम नबी लोन ने डाला वोट

जम्मू-कश्मीर के बडगाम के चरारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी उम्मीदवार गुलाम नबी लोन हंजूरा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि यहां अच्छा माहौल है, लोग पिछले दस सालों से चुनाव का इंतजार कर रहे थे। मतदाता बहुत उत्साहित हैं और अपने पसंद की सरकार चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं।

अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी बोले- बदलाव की उम्मीद के साथ पड़ रहे वोट

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव में  वोट डालने के बाद जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष और चन्नपोरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों को वोट देने का मौका मिलने पर बधाई दे रहे हैं। साथ ही यह दिख रहा है कि यहां के लोग बदलाव की उम्मीद के साथ बड़ी संख्या में वोट देने आ रहे हैं। जनता के पास एक ऐसी राज्य सरकार चुनने का सुनहरा मौका है जो उनका विकास सुनिश्चित करेगी।

विदेशों के राजनयिकों ने किया पोलिंग बूथ का दौरा, देखी जम्मू-कश्मीर की चुनावी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का हालचाल लेने के लिए विभिन्न देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी राज्य के दौरे पर है। मतदान प्रक्रिया देखने के लिए विदेशों के राजनयिकों के दल ने श्रीनगर के बेमिना क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का दौरा किया और वहां का हाल जानने की कोशिश की। जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है और यहां के 6 जिलों की 26 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।

उमर अब्दुल्ला बोले- 8 अक्टूबर के बाद बनेगी एनसी-कांग्रेस गठबंधन सरकार

नेशनल कांफ्रेस के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। अभी, रिपोर्ट के अनुसार, मतदाता बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि हमारी क्या अपेक्षाएं हैं। कोई भी उम्मीदवार हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ता। हमें उम्मीद है कि आज अधिकतम वोट एनसी उम्मीदवारों को जाएंगे और जहां एनसी उम्मीदवार नहीं हैं, वहां हमारे साथ गठबंधन में कांग्रेस उम्मीदवार हैं और वोट उनके लिए होना चाहिए। हमें उम्मीद है कि 8 अक्टूबर के बाद, एनसी-कांग्रेस गठबंधन सरकार ही यहां काम करेगी।

जम्मू की सुरनकोट सीट पर सर्वाधिक तेजी से हो रहा मतदान

जम्मू की सुरनकोट (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट पर सबसे अधिक 14.57 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पुंछ हवेली में 14.56 प्रतिशत वोट पड़े। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में 15 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक कंगन (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट पर सबसे अधिक 13.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद चरार-ए-शरीफ में 13 प्रतिशत और गांदेरबल में 12.06 प्रतिशत वोट पड़े। उन्होंने बताया कि हब्बकदल निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 2.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.22% मतदान

राजौरी विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की लगी कतारें

बोले निर्वाचन अधिकारी- वोटर्स में गजब का उत्साह

भारी संख्या में मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं लोग

JKNC उम्मीदवार अब्दुल रहीम राथर ने डाला वोट

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते