देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र चुनाव के लिए इरादा साफ, वोट जिहाद होगा तो छिड़ेगा धर्मयुद्ध

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विपक्ष पर "वोट जिहाद" करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से वोट के "धर्मयुद्ध" से इसका मुकाबला करने का आग्रह किया।

प्रिया जैस

पुणे: जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, महाराष्ट्र में राजनीतिक प्रचार जोर पकड़ रहा है। वैसे-वैसे राजनेताओं के आरोप - प्रत्यारोप से सियासी माहौल गरमा रहा है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस ने धर्मयुद्ध की बात छेड़ दी है, जिसे लेकर तनातनी बढ़ गई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विपक्ष पर "वोट जिहाद" करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से वोट के "धर्मयुद्ध" से इसका मुकाबला करने का आग्रह किया।

राज्य में चल रहा वोट जिहाद

उन्होंने कहा, "राज्य में वोट जिहाद चल रहा है। सज्जाद नोमानी कहते हैं... वोट जिहाद का नारा दिया गया है और आपने वीडियो में सुना कि इस वोट जिहाद का नेता कौन है। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि अगर वे वोट जिहाद करते हैं, तो हमें वोट का 'धर्मयुद्ध' करना होगा। एक हैं तो सुरक्षित हैं।"

उन्होंने कुछ विपक्षी दलों पर वोट हासिल करने के लिए चुनावों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं। हमने अपनी योजना सभी को दी है। लेकिन कुछ दल वोट के लिए चुनावों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।"

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी एमवीए गठबंधन, महायुति गठबंधन को चुनौती देते हुए राज्य में सत्ता हासिल करना चाहता है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है।

इन चुनावों में सबसे प्रतीक्षित लड़ाइयों में से एक बारामती में होगी, जहां अजीत पवार अपने भतीजे युगेंद्र पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। युगेंद्र अजीत पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं। आपको बच बारामती ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भी ध्यान आकर्षित किया था, जब सुनेत्रा पवार ने सुप्रिया सुले को चुनौती दी थी, जिन्होंने अंततः 1.5 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूरे राज्य में एक चरण में पूरी होगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे, तो वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह