पूनम महाजन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

प्रमोद महाजन होते तो नहीं टूटता भाजपा और शिवसेना का गठबंधन, पूनम महाजन को याद आए पुराने संबंध

पूनम महाजन ने कहा कि "भले ही बीजेपी और ठाकरे की शिवसेना की वर्षों पुरानी महायुति अब टूट गई है, लेकिन प्रमोद महाजन और बालासाहेब के बीच का प्यार राजनीति से परे था। आज भी मेरे ठाकरे परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं।

आकाश मसने

मुंबई: बीजेपी और ठाकरे परिवार के संबंध आज भले ही बेहद खराब हो चुके हैं लेकिन पुराने दौर के मधुर संबंधों को भाजपा के नेता आज भी याद करते हैं। कुछ ऐसा ही एक साक्षात्कार के दौरान देखने को मिला। जब बीजेपी नेता व पूर्व सांसद पूनम महाजन ने ठाकरे और महाजन परिवार के मधुर रिश्ते पर टिप्पणी की है।

पूनम महाजन ने कहा कि "भले ही बीजेपी और ठाकरे की शिवसेना की वर्षों पुरानी महायुति अब टूट गई है, लेकिन प्रमोद महाजन और बालासाहेब के बीच का प्यार राजनीति से परे था। आज भी मेरे उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि के साथ अच्छे संबंध हैं। यह राजनीति से परे है। जब वे दुख में होते हैं, तो मैं उनसे बात करती हूं। फिर वे मुझसे बात करते हैं। खुशियां भी साझा की जाती हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि प्रमोद महाजन होते तो शिवसेना-बीजेपी की युति नहीं टूटती।

पूनम ने कहा कि जब मेरे पिता अस्पताल में थे तो पूरा देश उनसे मिलने आया था। उद्धव ठाकरे लंदन जा रहे थे, उन्होंने फ्लाइट कैंसिल कर दी। 12 दिन तक घर के आदमी की तरह वह शाम को 5-6 बजे आते थे। ऊपर 15वीं मंजिल पर बैठते थे। वे पारिवारिक सदस्य की तरह तीन घंटे सबसे मिलते थे। हर किसी से बात करते थे। फिर रात को जाना। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है। उनके पॉलिटिकल वार प्रतिवार के संबंध में लिखा जाता है। लेकिन इसके परे कुछ है कि नहीं है? संबंध हैं। फिलहाल जो रिश्ते तनावपूर्ण हुए हैं। वह बीजेपी और ठाकरे के बीच हुए हैं। हमारे बीच नहीं।

महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति अभी भी जीवित है

पूनम महाजन ने कहा कि मुझे और उद्धव ठाकरे को वाइल्ड लाइफ बेहद पसंद हैं। हम दोनों को कॉफी पर बातें करना पसंद है। हमें अपने पिताओं के बारे में बात करना अच्छा लगता है। मेरा टिकट कटने के बाद यदि उन्हें मेरे लिए दुख हुआ और उन्होंने इसे खुले तौर पर व्यक्त किया तो क्या यह गलत है? इससे पता चलता है कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति अभी भी जीवित है। पूनम ने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि मैं उन लोगों का सम्मान करती हूं।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत