असम सीएम सरमा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

असम चुनाव: 'कांग्रेस पाकिस्तान और बांग्लादेश में सरकार बनाएगी...', CM सरमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Himanta Sarma: असम के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान और बांग्लादेश में सरकार बनाएगी लेकिन असम में कभी नुहीं बना पाएगी।

सजल रघुवंशी

Assam Vidhansabha Chunav: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्‍तान या बांग्‍लादेश में सरकार बना सकती है, असम में नहीं। उन्होंने गुवाहाटी और नगांव के बीच प्रस्तावित छह-लेन वाले एक्सप्रेस हाईवे सहित, बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाली एक बड़ी पहल की घोषणा भी की। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया कि भारत में कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है।

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तानी संबंधों पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी पत्नी का पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है और मेरे कांग्रेस में शामिल होने का तो सवाल ही नहीं उठता।

'कांग्रेस पाकिस्तान में सरकार बनाएगी'

सीएम सरमा ने आगे कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान और बांग्लादेश में सरकार बनाएगी लेकिन वह असम में कभी सरकार नहीं बना पाएगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कांग्रेस नेताओं पर गैरजिम्मेदाराना राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गैंडे के शिकार में शामिल कांग्रेस नेता में अब नगांव में अपना चेहरा दिखाने की हिम्मत नहीं होगी। लोगों को ऐसी गतिविधियों की जानकारी है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को परिणाम भुगतने होंगे।

सीएम सरमा ने विकास योजना की दी जानकारी

मुख्यमंत्री सरमा ने गुवाहाटी और नगांव को जोड़ने वाले छह लेन के एक्सप्रेसवे की योजना की घोषणा की, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हम गुवाहाटी और नगांव के बीच एक आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बना रहे हैं, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है और इसकी तुलना उन्होंने कांग्रेस की राजनीति से की।

असम में कब होंगे चुनाव

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा, जबकि नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां