कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची (डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, रणदीप सुरजेवाला के बेटे को कैथल से टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने बाकी बची हुई 49 में सी 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

अभिषेक सिंह

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने बाकी बची हुई 49 में सी 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। सूची के मेन चेहरों की बात करें तो पंचकूली से भजनलाल के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन को प्रत्याशी बनाया हैतो वहीं, कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे पर भी भरोसा जताया है।

कांग्रेस ने तीसरी सूची में अंबाला सिटी से निर्मल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, मुलाना से सांसद वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी को भी प्रत्याशी बनाया है। अभी कांग्रेस की तरफ से 9 उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है। बाकी आम आदमी पार्टी और भाजपा ने सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

इन चेहरों को भी मिला मौका

इसके अलावा जगाधरी सीट से अकरम खान, यमुनानगर से रमन त्यागी, पिहोवा से मंदीप सिंह, गुहला से देवेंद्र हंस, कलायत से विकास सहारण, पूंडरी से सुल्तान सिंह, इंद्री से राकेश कुमार कंबोज, करनाल से सुमिता विर्क, वीरेंद्र सिंह राठौड़ घरौंदा, पानीपत शहर से वरिंदर कुमार शाह, राई से जय भगवान आंतिल, जींद से महाबीर गुप्ता, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया, रतिया से जरनैल सिंह और ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल को टिकट दिया गया है।

यह भी संभालेंगे मोर्चा

जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उनमें आदमपुर सीट से चंद्र प्रकाश, हांसी से राहुल मक्कड़, बरवाला सीट से राम निवास घोरेला, हिसार से राम निवास रारा, नलवा से अनिल मान, लोहारू से राजबीर सिंह फरतिया, बाढड़ा से सोमवीर सिंह, मनीषा सांगवान शामिल हैं। दादरी से, भवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, अटेली से अनीता यादव, नारनौल से राव नरेंद्र सिंह, बावल से एमएल रंगा, कोसिल से जगदीश यादव, पटौदी से पर्ल चौधरी, हथीन से मोहम्मद इरशाद, पलवल से करण दलाल, पृथला से रधुबीर तेवतिया। बड़खल से विजय प्रताप, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा और फरीदाबाद से लखन कुमार सिंगला पर दांव लगाया है।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू