हरियाणा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवी लिस्ट, जानिए कहां, किन चेहरों पर लगाया दांव?

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां पूरी होती नजर आ रही हैं। पार्टी ने राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बुधवार (11 सितंबर) शाम को पार्टी की ओर से एक और सूची जारी की गई, जिसमें 9 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी है।
हरियाणा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवी लिस्ट
आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवी लिस्ट
Published on
Updated on

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां पूरी होती नजर आ रही हैं। पार्टी ने राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बुधवार (11 सितंबर) शाम को पार्टी की ओर से एक और सूची जारी की गई, जिसमें 9 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी है। अब तक आम आदमी पार्टी कुल 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

जानकारी के लिए बता दें कि आप की पिछली तीन सूचियां थोड़े समय के अंतराल में जारी हुई हैं। तीसरी सूची मंगलवार (10 सितंबर) देर रात आई। इसके बाद बुधवार (11 सितंबर) दोपहर और शाम को चौथी और पांचवीं सूची जारी की गई। अपनी नई सूची में आम आदमी पार्टी ने तोशाम से दलजीत सिंह और पलवल से धर्मेंद्र हिंदुस्तानी को टिकट दिया है।

ताबड़तोड़ जारी की तीसरी लिस्ट

पहले मंगलवार देर रात, फिर बुधवार दोपहर और अब बुधवार शाम अपनी पांचवीं उम्मीदवार सूची में आम आदमी पार्टी ने नरवाना सीट से अनिल रंगा, नांगल चौधरी से डॉ. गोपीचंद, पटौदी सीट से प्रदीप, फिरोजपुर झिरका से वसीम जाफर, पुन्हाना से नायब ठेकेदार बिसरू, होडल से एमएल गौतम और पृथला से कौशल शर्मा को मैदान में उतारा है।

पहली लिस्ट में आए थे 20 नाम

मालूम हो कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद दूसरी उम्मीदवार सूची में 9, तीसरी में 11 और चौथी उम्मीदवार सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी थी। अब पांचवीं सूची में फिर से 9 उम्मीदवारों के टिकट फाइनल किए गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए नए विधायकों और नई सरकार चुनने के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 8 अक्टूबर को मतगणना के साथ ही यह तय हो जाएगा कि इस बार हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com