पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का चुनावी प्रचार जोरो पर है। इस बीच राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक महाराष्ट्र में जगह-जगह चुनावी रैलियां कर रहे है और जनसभा को संबोधित कर रहे है। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी महाराष्ट्र पहुंचे है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुणे में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर हमला बोल दिया। नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के शासन कार्यकाल के दौरान हुए कार्य की गिनती करायी।
साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के कार्यकाल में और अब के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए विकास की गति में अंतर पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद का पूरा इतिहास देखा है और कांग्रेस ने कोई थोड़े समय के लिए शासन नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, झारखंड और महाराष्ट्र से संबंधित दी 8 शिकायतें
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "हमने आजादी के बाद का पूरा इतिहास देखा है। कांग्रेस ने थोड़े समय के लिए शासन नहीं किया। कांग्रेस ने आजादी के बाद लंबे समय तक देश पर शासन किया, लेकिन देश उस गति से नहीं बढ़ पाया, जिस गति से बढ़ना चाहिए था। अगर हमने इसकी गति देखी है। अगर हमने भारत में पहली बार विकास की गति देखी है। अगर हम 2014 से 2024 तक बारीकी से देखें, तो मेरा देश विकास में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है..."
कांग्रेस ने लंबे तक शासन किया है लेकिन देश उस गति से आगे नहीं बढ़ पाया। अगर देश में विकास की गति दिखी है तो वह सिर्फ 2014 से 2024 तक ही दिखी है , जब देश सही मायनों में आगे बढ़ पाया है और विकास कर पाया है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव: विदर्भ में बढ़ी महायुति की गति, 3 चुनावों में बीजेपी की जीत, 2019 में था ‘फिफ्टी-फिफ्टी’
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन रह गए है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों के साथ लगातार जनसभाओं को संबोधित कर और रोज शो कर जनता का समर्थन पाने का प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूरे राज्य में एक चरण में 20 नवंबर को होने है और मतगणना 23 नवंबर को होगी।