नायब सैनी ही बने रहेंगे हरियाणा के CM 
विधानसभा चुनाव 2026

नायब सैनी ही फिर होंगे हरियाणा के नए CM, चुने गए विधायक दल का नेता

हरियाणा में नायब सैनी ही फिर अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। बीते बुधवार को पंचकूला में BJP की मीटिंग में उन्हें सर्वसम्मत से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

राहुल गोस्वामी

पंचकूला: हरियाणा में नायब सैनी ही फिर अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। बीते बुधवार को पंचकूला में BJP की मीटिंग में उन्हें सर्वसम्मत से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज इस मीटिंग में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और विधायक कृष्ण बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। इस मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे।

कहा जा रहा है कि BJP विधायक दल अब सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंचेंगें। बीते गुरुवार को 11 बजे शपथ ग्रहण है। वहीं पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ के लिए बड़ा मंच तैयार हो रहा है। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत BJP और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता भी मौजूद रहेंगे।

आज अमित शाह ने मीटिंग के बाद अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि, अनिल विज और कृष्ण कुमार बेदी ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा। जहां सभी विधायकों की सहमति के बाद नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

जानकारी दें कि, नायब सिंह सैनी बीते 12 मार्च 2024 को पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए थे। वहीं इससे पहले वो हरियाणा BJP के अध्यक्ष भी थे। साल 2019 में वे सांसद चुने गए थे। उनके राजनीतिक सफर को देखें तो वो BJP के प्रदेश महामंत्री, जिला महामंत्री और जिलाध्यक्ष के तौर पर भी वह कार्य कर चुके हैं। साल 2014 में सैनी नारायणगढ़ से विधायक बने और फिर 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। सैनी अंबाला के नारायणगढ़ से आते हैं।

जानकारी दें कि हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे बीते 8 अक्टूबर को घोषित किए गए हैं। इस बार राज्य में BJP ने तीसरी बार जीत हासिल की है। वहीं राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में BJP को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें प्राप्त की हैं। अब विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद शपथ ग्रहण समारोह आगामी गुरुवार को होगा। कल होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज