आज हरियाणा BJP विधायक दल की मीटिंग, सैनी होंगे CM चेहरा, अनिल विज ने छोड़ी दावेदारी

हरियाणा में अब से कुछ ही घंटों में नए मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा। वहीं इस बाबत आज BJP ने पार्टी के पंचकूला के पंचकमल ऑफिस में विधायक दल की मीटिंग होनी है।
आज हरियाणा BJP विधायक दल की मीटिंग
आज हरियाणा BJP विधायक दल की मीटिंग
Published on
Updated on

नई दिल्ली: जहां एक तरफ हरियाणा में अब से कुछ ही घंटों में नए मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा। वहीं इस बाबत आज BJP ने पार्टी के पंचकूला के पंचकमल ऑफिस में विधायक दल की मीटिंग होनीहै। इसमें केंद्रीय नेतृत्व के ऑब्जर्वर गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंच रहे हैं। वहीं पंचकमल में विधायकों का आना जारी है।

हालांकि हरियाणा में चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जा चुका था। मगर, वरिष्ठ नेता अनिल विज ने भी अपने वरिष्ठता का हवाला देकर इस बाबत दावेदारी पेश की थी। हालांकि अब से कुछ देर पहले मीटिंग में पहुंचे विज ने कहा कि, अब मेरी कोई दावेदारी नहीं है। पार्टी का जो भी फैसला होगा, उसे ही मानूंगा। लेकिन वहीं अहीरवाल बेल्ट भी मुख्यमंत्री कुर्सी की मांग रखा हुआ है। इस बाबात केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नाम सामने आया है।

आज बैठक में मुख्यमंत्री पद पर फैसला होने के बाद आज ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। वहीं आगामी गुरुवार को 11 बजे शपथ ग्रहण होगा। ऐसी भी  खबर है कि हरियाणा में नई सरकार बनाने के लिए BJP नेता आज 4 बजे गवर्नर के पास दावा पेश करने के लिए जाएंगे। वहीं विधायक दल की मीटिंग जो 11 बजे होनी थी लेकिन अभी तक अमित शाह नहीं पहुंचे, जिस वजह से इसमें देरी हो सकती है।

पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ के लिए बड़ा मंच तैयार किया गया है। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत BJP और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के आठ अक्टूबर को घोषित नतीजों के अनुसार भाजपा ने राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट हासिल की, जबकि कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली। इसके साथ ही BJP राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com