गिरीश महाजन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

गिरीश महाजन ने बागियों को दी चेतावनी, बोले- पार्टी में फूट डालने वाले गद्दारों को सिखाएंगे खबक

गिरीश महाजन ने कहा कि जो लोग पार्टी के साथ गद्दारी करते हैं और फूट डालते हैं, उन्हें आगे चलकर उन्हें सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रति एकनिष्ठ हैं और कभी भी समझौता नहीं किया है।

आकाश मसने

नासिक: महाराष्ट्र विधानसभ चुनाव के लिए नाम वापसी का आज आखरी दिन था। महायुति और महाविकास अघाड़ी के कई बागियों ने साेमवार को नामांकन वापस लिया है। लेकिन कुछ बागियों ने अब भी शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों के बाद भी नाम वापस नहीं लिए है। इन नेताओं को ग्रामविकास मंत्री गिरीश महाजन ने सख्त चेतावनी दी है।

गिरीश महाजन ने कहा कि जो लोग पार्टी के साथ गद्दारी करते हैं और फूट डालते हैं, उन्हें आगे चलकर उन्हें सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह पार्टी के प्रति एकनिष्ठ हैं और कभी भी समझौता नहीं किया है। इसलिए, उनका किसी भी बागी को समर्थन और आशीर्वाद नहीं है। महाराष्ट्र में महायुति में कहीं भी बगावत नहीं होगी।

नासिक में टिकट वितरण के बाद हुई नाराजगी दूर हो गई है और बागी व नाराज लोगों के साथ व्यक्तिगत चर्चा हुई है। इसके बाद 4 तारीख की नाम वापसी के बाद नाराज और बागी लोग महायुति के प्रचार के लिए एकजुट होंगे, ऐसा दावा किया गया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद सोमवार को नाम वापस लिए गए। नासिक जिले में 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में इस बार महायुति में बड़े पैमाने पर बगावत हुई है।

महायुति एकजुट है

गिरीश महाजन नासिक में बागी और नाराज नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए खुद मौजूद थे। उन्होंने चर्चा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि महायुति एकजुट है। महाजन ने कहा मैंने दो दिनों में हर किसी से बात की और पिछले समय में हुए अन्याय और शिकायतों को सुना। उन्होंने यह भी कहा कि महायुति के नेता अब एकजुट होकर चुनाव में उतरेंगे। गिरीश महाजन ने आश्वासन दिया है कि आगे चलकर हर किसी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब सभी लोग प्रचार में सक्रिय होंगे और भाजपा के विधायकों ने पिछली गलतियों को सुधारने का वादा किया है, जिससे कार्यकर्ताओं को अधिक मौके मिलेंगे। महाजन ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को बड़े पद दिए और फिर गद्दारी की, उन्हें आने वाले समय में कार्यकर्ता और मतदाता अपनी जगह दिखा देंगे।

विपक्ष किया झूठा प्रचार

बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने झूठे प्रचार किया था, जिससे महायुति को नुकसान हुआ, लेकिन अब परिस्थितियां अलग हैं और राज्य सरकार की अच्छी योजनाओं के कारण महायुति की सरकार फिर से बनेगी और मुख्यमंत्री भी महायुति का होगा।

पार्टी के उम्मीदवारों को आशिर्वाद

गिरीश महाजन ने कहा है कि नासिक पूर्व में गणेश गिते और चांदवड में केदा आहेर ने बगावत की है, और वे महाजन का आशीर्वाद होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन महाजन ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई समझौता नहीं किया है और उनका आशीर्वाद सिर्फ पार्टी के उम्मीदवारों को है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई यह कहता है कि मैं नासिक नहीं आउंगा, तो ध्यान न दें मैं नासिक में जिस तरह से काम करूंगा, उस समय हर किसी को सबक सिखा दूंगा।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा