राजकुमार बडोले का स्वागत करते अजित पवार, सुनील तटकरे व प्रफुल्ल पटेल  
विधानसभा चुनाव 2026

चुनाव से पहले गोंदिया में NCP को मिला पूर्व मंत्री का साथ, अजित पवार की पार्टी में शामिल हुए राजकुमार बडोले

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजकुमार बडोले मंगलवार को अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हुए। अजित पवार ने कहा कि राजकुमार बडोले जैसे अनुभवी नेता के शामिल होने से पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।

आकाश मसने

गोंदिया: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राजकुमार बडोले मंगलवार को अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। राजकुमार बडोले एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री अजित पवार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि "राजकुमार बडोले जैसे अनुभवी और मुखर नेता के पार्टी में शामिल होने से पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।"

कहा जा रहा है कि गाेंदिया में राजकुमार बडोले के एनसीपी शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। राजकुमार बडोले अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र से 2009 और 2014 में विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया है। वे गोंदिया क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव रखते हैं। उनके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कारण इस क्षेत्र में पार्टी की उपस्थिति और चुनावी समीकरणों को और अधिक बल मिलेगा।

महायुति में समन्वय

एनसीपी में शामिल होने के बाद राजकुमार बडोले कहा कि "महायुति सरकार ने पिछले ढाई साल में लोगों के हितों कि लिए काम किया है। महायुति में समन्वय है, जहां से मैं चुनाव लड़ता हूं, वहां एनसीपी के लिए जगह है। हमें लगता है कि यह सरकार फिर से महाराष्ट्र में आनी चाहिए।"

बता दें कि 2014 से 2019 तक देवेंद्र फडणवीस की सरकार में राजकुमार बडोले ने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री के पद की जिम्मेदारी संभाली थी। बडोले ने कहा कि "मैंने लंदन में बाबा साहेब अंबेडकर की गैलरी पर काम किया। 2019 में मैं सिर्फ 700 वोटों से हार गया था। मुझे उस सीट से जीत का पक्का भरोसा है। वह सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास है"

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज