नागपुर के इतवारी रेलवे स्टेशन के पास शालीमार एक्सप्रेस के साथ हादसा, पटरी से उतरे 2 डिब्बे

मंगलवार को नागपुर के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कलमना स्टेशन के पास कुर्ला से शालीमार जा रही शालीमार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। अच्छी यह है कि इस दुर्घटना में एक भी यात्री हताहत नहीं हुआ।
नागपुर के इतवारी रेलवे स्टेशन के पास शालीमार एक्सप्रेस के साथ हादसा, पटरी से उतरे 3 डिब्बे
पटरी से उतरी शालीमार एक्सप्रेस (सोर्स: वीडियो)
Published on: 
Updated on: 

नागपुर: मंगलवार को नागपुर के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कलमना स्टेशन के पास कुर्ला से शालीमार जा रही शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। अच्छी यह है कि इस दुर्घटना में एक भी यात्री हताहत नहीं हुआ। इस हादसे की वजह से हावड़ा-मुंबई रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस के एस-2 और पार्सल वैन के कुल आठ पहिए नागपुर के पास कलमना स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2:10 बजे तब हुआ जब ट्रेन इतवारी से कविनगर लाइन पार कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त ट्रेन में कई यात्री सवार थे। इनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। दोपहर का समय होने के कारण कुछ देर पहले ही यात्री खाना खाकर बैठे ही थे कि यह हादसा हो गया। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री दहशत में आ गए।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नागपुर के निकट कलमना स्टेशन के पास ट्रेन (18029) सीएसएमटी शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

रेलवे बचाव दल ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और ट्रेन को पटरी पर लाने का काम शुरू किया। शाम तक स्थिति पर काबू पा लिया गया और ट्रेन को पटरी पर लाया गया। फिलहाल रेलवे ने इस घटना की वजह जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं। यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह घटना रेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com