Rahul Gandhi Vote Theft Allegations: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत सामने आई है। भाजपा की जीत पर विपक्ष ने बड़े सवाल उठाए है और सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए है। भाजपा की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिससे बवाल खड़ा हो गया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, कि कभी वोटों की चोरी करके सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकारें। भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने आगे लिखा, लोकसभा में BJP के 240 सांसदों में से, लगभग हर छठा सांसद वोटों की चोरी करके जीता है।
राहुल गांधी ने हरियाणा की सरकार को घुसपैठिया बताते हुए लिखा, उन्हें पहचानना मुश्किल नहीं है - क्या हमें उन्हें BJP की ही भाषा में 'घुसपैठिया' कहना चाहिए? और हरियाणा? वहां तो पूरी की पूरी सरकार ही 'घुसपैठिया' है। जो लोग संस्थाओं को अपनी जेब में रखते हैं, जो वोटर लिस्ट और चुनावी प्रक्रिया से छेड़छाड़ करते हैं - वे खुद ही 'रिमोट कंट्रोल्ड' हैं।
राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए लिखा, कि भाजपा का असली डर सच है। क्योंकि अगर निष्पक्ष चुनाव होते, तो आज वे 140 सीटें भी नहीं जीत पाते। इस पोस्ट के बाद सियासी हंगामा छिड़ना तय है।
यह भी पढ़ें - ममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?
पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। तो वहीं, तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटें हासिल कर सकीं और कांग्रेस 2 सीटों पर समिट गई। बंगाल में भबानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी भाजपा के सुभेंदु अधिकारी के खिलाफ लड़ रही थी। यहां भबानीपुर में सुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,000 से भी ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी।
हालांकि, बंगाल में इस चुनावी हार को ममता बनर्जी ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं हारी नहीं हूं और मेरे वोटों की चोरी की गई है। इसी परिपेक्ष में आज, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जाएंगे और उनसे मुलाकात करेंगे।