मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया को दी नसीहत, शुरुआती रुझानों को बताया बकवास

मंगलवार को विधानसभा चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एग्जिट पोल करने वालों और मीडिया को नसीहत दी है। राजीव कुमार ने कहा कि मतगणना के दिन मीडिया में सुबह 8 बजे से रिजल्ट आने शुरू हो जाते हैं यह बकवास और सरासर गलत है।

आकाश मसने

नई दिल्ली: मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधासभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में वोटिंग होगी। वहीं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान होगा। दोनों राज्य में चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

मंगलवार को विधानसभा चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एग्जिट पोल करने वालों और मीडिया को नसीहत दी है। उन्होंने एक्जिट पोल के आने की वजह से बड़ा बदलाव हुआ है। एग्जिट पोल के पूर्वानुमान से एक माहौल बनाया जाता है। और उसके बाद विपरीत नतीजे आने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं।

राजीव कुमार ने कहा कि मतगणना के दिन मीडिया में सुबह 8 बजे से रिजल्ट आने शुरू हो जाते हैं यह बकवास और सरासर गलत है। एग्जिट पोल से सही साबित करने के लिए मीडिया यह करती हैं। राजीव कुमार ने बताया कि पहले राउंड की काउंटिंग का रिजल्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह 9:30 बजे अपलोड किया जाता है। इसके बाद दूसरी बार इसे 11:30 को अपडेट किया जाता है।

मीडिया को चिंतन करने की जरूरत

एग्जिट पोल और रुझानों को लेकर मीडिया चिंतन और मंथन करने की जरूरत है। एग्जिट पोल और सुबह से दिखाए जाने वाले रुझानों के कारण एक माहौल बनाता है और सही नतीजे इसके विपरीत आते है तो इससे एक निराशा का वातावरण तैयार होता है। ऐसे में मीडिया को इस पर चिंतन करने की जरूरत है।

हरियाणा चुनाव में गलत साबित हुए एग्जिट पोल

बता दें कि हाल ही में हुए हरियाणा विधानभा चुनाव में वोटिंग होने के बाद आए एग्जिट पोलों में कांग्रेस को बहुमत हासिल करते दिखाया गया था। वहीं मतगणना के दिन सुबह 10 बजे तक मीडिया ने शुरुआती रुझानों में भी कांग्रेस को बहुमत हासिल करते हुए दिखाया। लेकिन दोपहर होते-होते बाजी पलट गई और हरियाणा में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया।

हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद कई नेताओं और राजनीतिक विश्लेषकों ने ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में मंगलवार को निर्वाचन आयाेग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया को नसीहत दी है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?