राजीव कुमार और जयराम रमेश (सोर्स: एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

निर्वाचन आयोग का कांग्रेस को करारा जवाब, कहा- हरियाणा में नतीजों को अपडेट करने में देरी का आरोप बेबुनियाद

कांग्रेस के इस आरोप का जबाव देते हुए निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश से कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अद्यतन करने में देरी के उनके “बेबुनियाद आरोप” को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है।

आकाश मसने

Haryana Assembly Election Results: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस भारी जीत की ओर बढ़ रही थी। मंगलवार को वोटों की गिनती शुरू हुई तो पहले दो घंटे तक कांग्रेस बढ़त बनाए हुए थी। माना जा रहा था कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तक है, लेकिन दोपहर होते-होते बाजी पलट गई और बीजेपी ने बढ़त बना ली। शाम 6 बजे तक बीजेपी 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 34 सीटों पर लीड हासिल है। इनमे से कुछ सीटों के परिणाम आ गए हैं।

कांग्रेस की हार को देखते हुए पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने दोपहर को आयोग को पत्र लिखकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की। जयराम रमेश ने आयोग को लिखे पत्र में कहा कि “पिछले दो घंटों में सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच, आयोग की वेबसाइट पर परिणामों को अपडेट करने की गति काफी धीमी थी। जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, इससे बुरी मंशा वाले लोग ऐसी कहानियां गढ़ सकते हैं जो प्रक्रिया को कमजोर करती हैं। आप इसके उदाहरण सोशल मीडिया पर पहले से ही देख सकते हैं।"

कांग्रेस के इस आरोप का जबाव देते हुए निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश से कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अद्यतन करने में देरी के उनके “बेबुनियाद आरोप” को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है।

कांग्रेस के आरोप गैर-जिम्मेदाराना और निराधार

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को “गैर-जिम्मेदाराना, निराधार और अनुचित दुर्भावनापूर्ण विमर्श को गुप्त रूप से विश्वसनीयता प्रदान करने का प्रयास” करार दिया। इससे पहले कांग्रेस ने आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा के चुनाव नतीजे अपडेट करने में देरी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को आयोग का रुख किया और कहा कि अधिकारियों को सही आंकड़ों के साथ वेबसाइट अपडेट करने के लिए तत्काल निर्देश जारी किए जाएं ताकि झूठी खबरों और दुर्भावनापूर्ण विमर्श का मुकाबला किया जा सके।

जयराम रमेश ने उठाए थे सवाल

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर आयोग को टैग करते हुए एक अन्य पोस्ट में कहा कि “आदमपुर विधानसभा (हरियाणा) में कांग्रेस के उम्मीदवार चंदर प्रकाश कथित तौर पर 1,426 वोट से जीत गए हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव प्रमाणपत्र जारी नहीं किया है। वहीं वेबसाइट पर पिछले तीन राउंड के नतीजे नहीं दिख रहे हैं। इस देरी पर क्या जवाब है?” जयराम रमेश को जवाब देते हुए आयोग ने कहा कि मतों की गिनती निर्वाचन संचालन नियमावली के नियम 60 के अनुसार, निर्धारित मतगणना केंद्रों पर तथा निर्धारित प्राधिकारियों द्वारा वैधानिक एवं नियामक व्यवस्था का पालन करते हुए की जा रही है।

मतगणना प्रक्रिया नियमों की अनुसार हो रही

निर्वाचन आयोग ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में पूरी मतगणना प्रक्रिया नियमों के अनुसार उम्मीदवारों, पर्यवेक्षकों और माइक्रो-पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हो रही है आयोग ने कहा कि “ नतीजों को अद्यतन करने में देरी के आपके बेबुनियाद आरोप को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है। आपके ज्ञापन में हरियाणा या जम्मू-कश्मीर के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में देरी के बारे में कोई विपरीत तथ्य भी नहीं है।”

निर्वाचन आयोग ने रेखांकित किया कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 25 दौर की मतगणना हो रही है और इसे हर पांच मिनट में अडेट किया जा रहा है, जो त्वरित गति से मतगणना प्रक्रिया के साथ साथ आंकड़ों के प्रसार को प्रमाणित करता है।

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर