एकनाथ शिंद, अमित शाह व अजित पवार (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

दिल्ली से एकनाथ शिंदे और अजित पवार को मिला महाराष्ट्र जीतने का मंत्र, सीट बंटवारे पर भी फाइनल हुआ डिसीजन

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव किसी महाभारत से कम नहीं है। यही वजह है कि गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के आवास पर सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार के बीच एक अहम बैठक हुई।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव किसी महाभारत से कम नहीं है। महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच 288 मोर्चों पर लड़े जाने वाले इस सियासी समर के लिए सिपहसालार तो तैयार हैं। लेकिन सेनापतियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। इसी को लेकर गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के आवास पर सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ बड़ी बैठक हुई।

केन्द्रीय गृह मंत्री के आवास पर हुई इस बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें महाराष्ट्र में महायुति के बीच सीट बंटवारे को लेकर भी बात फाइनल हुई है। इतना ही नहीं इस मीटिंग में पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पावर को राज्य में सरकार बनाने का मंत्री भी दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई। इस दौरान अमित शाह ने अजित पवार और एकनाथ शिंदे को साफ संदेश दिया कि बागियों को मैदान में नहीं उतारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीनों (भाजपा, शिंदे गुट और अजित गुट) को मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए।

महायुति में 'महा'हलचल

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर महायुति खेमे में काफी हलचल है। मुंबई से दिल्ली तक मंथन का दौर चल रहा है। आज महायुति के नेता दोपहर में दिल्ली पहुंचे, यहां अमित शाह के आवास पर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि एक-दूसरे के बागियों को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।

दोनों तरफ से जारी हो रही उम्मीदवारों की सूचियां

सत्तारूढ़ दल की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की ओर से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 38 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 95% मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है।

इस सूची में प्रमुख नेता नवाब मलिक और सना मलिक का नाम शामिल नहीं है। अजित पवार खुद बारामती से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, एनसीपी शरद पवार की तरफ से जारी हुई उम्मीदवारों की सूची में बारामती सीट से भतीजे युगेन्द्र पंवार को मैदान मैं उतारा गया है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान