(डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

देवेंद्र फडणवीस होंगे अगली सरकार के मुखिया, पीएम मोदी और अमित शाह ने दिए ये बड़े संकेत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार की सरगर्मियों के बीच महायुति की तरफ सरकार का मुखिया कौन होगा। इसको लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने बड़े संकेत दिए हैं। इससे साफ हो गया है कि फडणवीस ही नई सरकार के मुखिया होंगे।

आकाश मसने

मुंबई: विधानसभा चुनाव होने के कारण महाराष्ट्र में सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है। सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी दाेनों ने ही गठबंधनों ने इस चुनाव के लिए अपना सीएम चेहरा नहीं घोषित नहीं किया है। एक तरफ महा विकास अघाड़ी जिसके ज्यादा विधायक उसका सीएम वाले फॉर्मूले पर चल रही है। वहीं दूसरी ओर महायुति ने भी अपने पत्ते अब नहीं खोले है। सियासी गलियारों में लगातार सीएम फेस को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार की सरगर्मियों के बीच महायुति की तरफ सरकार का मुखिया कौन होगा। इसको लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने बड़े संकेत दिए हैं। दोनों नेताओं ने रैलियों में देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। इससे साफ हो गया है कि फडणवीस ही नई सरकार के मुखिया होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इसलिए इस दिन हम सभी को निर्णायक भूमिका निभानी होगी। मैंने दो महीने पहले पूरे महाराष्ट्र का दौरा किया है। महाराष्ट्र की जनता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र में लाना चाहती है।

पीएम ने दिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी सभाओं में लोगों से देवेंद्र फडणवीस को चुनाव जीताने की अपील करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस व महायुति के अन्य उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं ताकि एक बार फिर राज्य में हमारी सरकार आए।

शिंदे-अजित करें विचार, जयंत ने रगड़ा नमक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि अब एकनाथ शिंदे और अजित पवार को इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह लगातार कह रहे हैं कि सीएम बीजेपी से होगा। अब शिंदे-अजित की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने भी एकनाथ शिंदे और अजित पवार पर तंज करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब क्या बीजेपी, शिंदे और अजित को बर्तन धोने के लिए रखेगी।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति