देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोाशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र को बनाएंगे देश का नंबर 1 राज्य! देवेंद्र फडणवीस बोले- 100 दिन में तैयार करेंगे विजन डॉक्यूमेंट

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिस प्रेरणा से हम भारत में काम कर रहे हैं, उन्हीं संकल्पनाओं को महाराष्ट्र में लागू करने वाला यह संकल्प पत्र है। यह पूरी ताकत के साथ काम करने का संकल्प पत्र है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाकर देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया है।

25 चुनावी वादों वाले इस घोषणा पत्र में लाडली बहनों को 2100 रुपए, 2027 तक 50 लाख लखपति दीदी बनाने, किसानों की कर्जमाफी, एमएसपी की जगह भावांतर योजना, वृद्धा पेंशन योजना की राशि बढ़ाकर 1500 से 2100 रुपए करना, नए उद्योजक तैयार करने के लिए 15 लाख रुपए का ब्याज रहित कर्ज, धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून आदि वादे महाराष्ट्र की महायुति सरकार के घोषणा पत्र में शामिल हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

गृहमंत्री शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकारों ने अब तक दिए हुए वचनों में से अपने ज्यादातर वादे पूरे किए हैं। महाराष्ट्र एक मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित राज्य बने ऐसा भरोसा शाह ने दिलाया। साथ ही लोगों से अपील की कि संविधान की नकली प्रति को हाथ में लेकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान का अपमान करने वाले राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस का समर्थन न करें।

पूरी ताकत से काम करने का संकल्प पत्र

इस मौके पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिस प्रेरणा से हम भारत में काम कर रहे हैं, उन्हीं संकल्पनाओं को महाराष्ट्र में लागू करने वाला यह संकल्प पत्र है। यह पूरी ताकत के साथ काम करने का संकल्प पत्र है।

100 दिन में विजन डॉक्यूमेंट

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करेंगे। हम महाराष्ट्र में 25 लाख नौकरियां पैदा करने जा रहे हैं। साथ ही स्कॉलरशिप से 10 लाख छात्रों को लाभ होगा। सरकार बनने के 100 दिन के अंदर हम एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे। मेक इन महाराष्ट्र नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, घोषणा पत्र समिति के प्रमुख और वन एवं संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रावसाहेब पाटिल दानवे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार, वरिष्ठ नेता डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड