देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव के लिए बागी नेताओं को मनाने की कवायद में लगे देवेंद्र फडणवीस, फिर भी नहीं बनी बात

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रचार का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस भाजपा के बागी नेताओं को मनाने में लगे हुए है। चुनाव में नामांकन वापस लेने की कल आखिरी तारीख है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल हो चुके है, और सभी उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रचार का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस भाजपा के बागी नेताओं को मनाने में लगे हुए है।

इस सिलसिले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को गोपाल शेट्टी से मुलाकात की। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर मुंबई की बोरिवली विधानसभा सीट न मिलने पर गोपाल शेट्टी भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर चुके थे।

इस कारण देवेंद्र फडणवीस ने गोपाल शेट्टी से मुलाकात की और उन्हें चुनावी मैदान से हटने के लिए मनाया। गोपाल शेट्टी सीट न मिलने से भाजपा से बगावत कर आगामी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे है।

इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को नजरअंदाज किया और बोरिवली विधानसभा सीट से संजय उपाध्याय को टिकट दे दिया। इस बात से गोपाल शेट्टी नाराज हुए और पार्टी से बगावत करने का फैसला किया।

अभी भी बात साफ नहीं

इस बात की जानकारी खुद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि गोपाल शेट्टी ने देवेंद्र फडणवीस को ये भरोसा दिलाया है कि वे ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे पार्टी को नुकसान हो। विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की। चुनाव से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर यानी कल है। लेकिन, अब तक ये बाद साफ नहीं हुई है कि गोपाल शेट्टी चुनाव से नामांकन वापस लेंगे या नहीं। गोपाल शेट्टी ने जब नामांकन दाखिल किया था, तब उन्होंने कहा था कि ये टिकट वो अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं की चिंता के तहत भर रहे है, जिन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया है।

बागियों ने बढ़ाई मुश्किले

आपको बताते चले कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब तक करीब 50 नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों से बगावत की है और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस कारण महायुति और महाविकास आघाड़ी की चिंता बढ़ गई है। इस कारण अब नेता अपने बागी नेताओं को मनाने की कवायद में जुटे हुए है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी