कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
विधानसभा चुनाव 2026

टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे! यूपी उपचुनाव की तारीख बदली तो भाजपा पर टूट पड़े अखिलेश यादव, कांग्रेस ने भी बोला हमला

उपचुनाव की तारीख बदलने पर उत्तर प्रदेश सियासी मौसम बदल गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी को निशाना बनाया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव ने डेट बदलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: भारतीय निर्वाचन आयोग ने को त्योहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में विधानसभा उपचुनावों की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। सोमवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए आयोग ने उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर कर दी है। वोटिंग की तारीख बदले जाने पर विपक्ष पूरी तरह से बीजेपी पर हमलावर हो गया है।

उपचुनाव की तारीख बदलने पर उत्तर प्रदेश सियासी मौसम बदल गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी को निशाना बनाया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव ने डेट बदलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से भी रिएक्शन आया है।

क्या कुछ बोले अखिलेश यादव?

उपचुनाव की तारीख बदलने को लेकर एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे! पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाक़ी सीटों के उपचुनाव की तारीख़, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी।

अखिलेश ने आगे लिखा कि दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोज़गारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में काम-रोज़गार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं, और उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालनेवाले थे। जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी, उसने उपचुनावों को आगे खिसका दिया, जिससे लोगों की छुट्टी ख़त्म हो जाए और वो बिना वोट डाले ही वापस चले जाएं।

डिंपल यादव ने बीजेपी को बनाया निशाना

सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने कहा, "उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलकर 20 नवंबर कर दी गई है। कहीं-कहीं कुछ हंगामा हो रहा है। हम जो अच्छा काम कर रहे हैं और महाराष्ट्र में कुछ सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं, उसे देखते हुए कुछ समन्वय के बाद तारीख बदली गई है।"

कांग्रेस ने भी किया करारा प्रहार

इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने भी चुनाव की तिथियों में परिवर्तन को लेकर बीजेपी को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, "जब तारीख तय की जा रही थी, तब क्या छुट्टी का पता नहीं था? त्योहार पहले से तय होते हैं। उपचुनाव में भाजपा बुरी तरह हारने वाली है, इसलिए वह चिंतित है और चुनाव आयोग भाजपा का पूरा समर्थन कर रहा है और उनके अनुसार ही तारीख तय कर रहा है।"

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z