टीएस सिंहदेव (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाविकास आघाड़ी में दिख रहे अच्छे संकेत, पार्टियों में बगावत को लेकर बोले कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव

कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव का मानना है कि महाविकास आघाड़ी सही मायनों में एक साथ मिलकर बिना किसी आपसी मनमुटाव के साथ चल रही है और साथ काम कर रही है, जोकि आने वाले समय के लिए महाराष्ट्र के विकास के लिए अच्छे संकेत है।

प्रिया जैस

पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां तेज हो चुकी है। इस पर महाविकास आघाड़ी और महायुति ने अपने प्रचार की शुरूआत कर दी है। कहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने बागी नेताओं को मनाने की कवायद में लगे हुए है तो वहीं दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी अपने घोषणापत्र की तैयारी कर रही है।

इस बीच कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव का मानना है कि महाविकास आघाड़ी सही मायनों में एक साथ मिलकर बिना किसी आपसी मनमुटाव के साथ चल रही है और साथ काम कर रही है, जोकि आने वाले समय के लिए महाराष्ट्र के विकास के लिए अच्छे संकेत है।

टीएस सिंहदेव का मानना है कि महाविकास आघाड़ी के बीच सब कुछ सही चल रहा है और पार्टी ने फैसला किया है कि सभी राजनीतिक पार्टी अपना अलग-अलग घोषणापत्र न निकालते हुए एक साथ और एक ही मंच पर संयुक्त घोषणापत्रा जाहिर करेगा। जोकि महाराष्ट्र के विकास के लिए एक अच्छा संकेत है जो दर्शाता है कि गठबंधन में एकता है और पार्टी जनता की सेवा करने के लिए परिपक्व है।

टीएस सिंहदेव ने कहा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एमवीए सीट बंटवारे पर, कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा, "चुनावों के दौरान, कोई भी पार्टी इससे (सीट बंटवारे के दौरान मतभेदों) से बच नहीं सकती...लोगों को समझाने और उन्हें पार्टी की विचारधारा की ओर झुकाने का प्रयास किया जा रहा है...यह प्रयास चल रहा है...6 नवंबर को, संयुक्त अभियान (एमवीए का) शुरू किया जा रहा है...एमवीए के बीच परिपक्वता दिखाई दे रही है।

6 नवंबर को जारी होगा घोषणापत्र

आपको बताते चले कि 6 नवंबर को कांग्रेस ने महाविकास आघाड़ी के साथ एक मिलकर संयुक्त रैली का आयोजन किया है, जिसमें ये गठबंधन विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगा। इस रैली में कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहने वाले है।

यह कार्यक्रम 6 नवंबर की शाम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शामिल होंगे।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी