एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का एकनाथ शिंदे ने दिया करारा जवाब, कहा- वे सिर्फ लेना जानते है देना नहीं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का करारा जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस देना नहीं जानती सिर्फ लेना जानती है।

प्रिया जैस

ठाणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस के बयानों का करारा जवाब दिया। आगामी विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में विभाजन के पीछे उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के खिलाफ है, जबकि शिवसेना और भाजपा का गठबंधन सही रास्ता है।

पार्टी में विभाजन को सही ठहराते हुए, शिंदे ने कहा कि उद्धव ने बालासाहेब ठाकरे की इच्छा के विरुद्ध कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, ताकि वे अपने "निजी हितों" को पूरा कर सकें और इसलिए, पार्टी के अनुशासन का पालन करते हुए और बदलाव लाने के लिए, उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन किया।

एएनआई से खास बातचीत में पार्टी में हुए विभाजन पर बोलते हुए सीएम शिंदे ने कहा, "मैं महाविकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा था, लेकिन जो सरकार बनी, वह बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के खिलाफ थी। शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन ही सही रास्ता था। हालांकि, उद्धव ठाकरे के निजी हितों के चलते कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ, जो बालासाहेब कभी नहीं चाहते थे।"

कांग्रस के बयान का दिया जवाब

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के झूठे वादे न करने संबंधी बयान पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "वह (खड़गे) सही हैं क्योंकि उनके पास देने का इरादा नहीं है। वे देना नहीं जानते, वे लेना जानते हैं। राजीव गांधी ने खुद कहा था कि केंद्र एक रुपया भेजता है तो आखिरी व्यक्ति को 15 पैसे मिलते है, मतलब भ्रष्टाचार कितना है 85 प्रतिशत। अगर पीएम मोद एक रुपया भेजते हैं तो पूरा रुपया डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) में चला जाता है। उन्होंने देना नहीं सीखा है।"

सभी दिशा-निर्देशों का किया पालन

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि, "हमने आरबीआई और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया। हम जीडीपी का 25% ऋण ले सकते हैं। हमारा ऋण 17.5% है और हम FRBM (राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम) के 3% के अंदर हैं। हम हर दिशा-निर्देश का पालन करते हैं, हमने कुछ भी उल्लंघन नहीं किया है, इसलिए हमने इसके लिए पूरे साल का बजट रखा है, इसलिए यह योजना बंद नहीं होगी। लाडली बहन योजना को कोई नहीं रोकेगा..."

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहता है कि इस योजना की वे चौकसी करेंगे। जिसने शुरू किया है उसको जेल में डालेंगे, कांग्रेस को ये बात हजम नहीं हो रही है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर