Bye Elections  
विधानसभा चुनाव 2026

मिल्कीपुर सीट पर भी होगी उपचुनाव की जंग, बाबा गोरखनाथ ने किया याचिका वापस लेने का ऐलान

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर (एससी) कैटेगरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया है। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

विकास कुमार उपाध्याय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर (एससी) कैटेगरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया है। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है। पिछले विधानसभा चुनाव में हारने के बाद गोरखनाथ बाबा ने अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने को लेकर याचिका दायर की थी।

आपको बता दें कि यूपी में भाजपा की सीटें कम होने के साथ अयोध्या जिले की फैजाबाद लोकसभा सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा था। ध्यान देने वाली बात यह है कि सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद यहां से लगभग 54 हजार मतों से जीत हासिल किए थे। उपचुनाव के लिए सपा ने मिल्कीपुर सीट से सांसद अवधेश के बेटे अजीत को टिकट दिया है। वहीं भाजपा भी इस सीट पर अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है।

मिल्कीपुर सीट पर वोटिंग का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हाईकोर्ट में मुकदमा लंबित होने के चलते इलेक्शन कमीशन ने मिल्कीपुर उपचुनाव की तारीख घोषना नहीं की है, लेकिन अब इन सब के बीच बड़ी खबर यह है कि बाबा गोरखनाथ ने याचिका वापस लेने का फैसला कर लिया है।

बाबा गोरखनाथ ने अपनी याचिका को वापस लेने का निर्णय ले लिया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनावों का ऐलान किया है, लेकिन मिल्कीपुर सीट पर तारीख नहीं घोषित की, क्योंकि यहां बाबा गोरखनाथ की याचिका के कारण चुनाव आयोग को ऐसा निर्णय लेना पड़ा है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z