Air India की दिल्ली-शिकागो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कनाडा एयरपोर्ट की ओर किया गया डायवर्ट

दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया के विमान में बम रखे होने की धमकी मिली है, जिसके कारण फ्लाइट को कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट किया गया है। 
Air India की दिल्ली-शिकागो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कनाडा एयरपोर्ट की ओर किया गया डायवर्ट
एयर इंडिया को लगा जुमार्ना (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्लीः दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया के विमान में बम रखे होने की धमकी मिली है।  बता दें, धमकी मिलने के बाद Air India की दिल्ली-शिकागो फ्लाइट को कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट किया गया है।

एयरलाइन अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की प्लेन ने आज सुबह 3 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी, जिसे दोपहर 4:30 बजे शिकागो पहुंचना था। सुरक्षा कारणों के चलते प्लेन को कनाडा के इकालुइट एअरपोर्ट पर उतार दिया गया है। यहां यात्रियों और एयर इंडिया प्लेन में मौजूद सामान की जांच की गई है।

एयर इंडिया ने एक बयान जारी बताया कि 15 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान भरने वाली AI127 को ऑनलाइन सुरक्षा संबंधी खतरे के बारे में पोस्ट किया गया था, और एहतियात के तौर पर इसे कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतार दिया गया है। विमान और यात्रियों की निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार पुनः जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने यात्रियों की यात्रा फिर से शुरू होने तक उनकी सहायता के लिए हवाई अड्डे पर एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है।

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एयर इंडिया के प्लेन की जांच की गई और विमान के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एअर इंडिया ने इस बात की भी जानकारी दी कि उसके साथ-साथ अन्य स्थानीय एअरलाइन को हाल के दिनों में कई धमकियों का सामना करना पड़ा है।

हालांकि बाद में पाया गया कि सभी धमकी झूठी निकलीं। एयरलाइन ने कहा कि वह ऐसी धमकियां देने वाले अपराधियों की पहचान करने में अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही है ताकि यात्रियों को होने वाले व्यवधान एवं असुविधा के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा सके। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि वह एयरलाइन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com