संकल्प पत्र (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी के संकल्प पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं पर फोकस, जानें क्या हैं ये खास वादे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में पार्टी में ने मुख्य रूप से किसानों, युवाओं और महिलाओं पर फोकस किया है।

प्रिया जैस

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

भाजपा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर महायुति गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रही है। इस अवसर पर बोलते हुए शाह ने किसानों, महिलाओं और गरीबों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

बीजेपी का संकल्प पत्र

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य के लोगों को राज्य में एक और कार्यकाल के लिए चुने जाने पर कुल 25 आश्वासन देने का वादा किया गया है।

बीजेपी ने किए वादे

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए 2100 रुपये हर महिने, किसानों के लिए कर्ज माफी, युवाओं के लिए 25 लाख नौकरी देने के वादे किए है।

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों की सहायता के लिए उनका कर्जा माफ करने का ऐलान किया है। इसके साथ किसानों के लिए भावांतर योजनाएं भी लागू करने की घोषणा की है। इसके अलावा राज्य में बेरोजगार युवाओं के लिए 25 लाख नई नौकरियां लाने का वादा भी सरकार ने किया है।

बीजेपी ने बुजुर्गों के लिए हर महीने 21500 रुपये हर महीने पेंशन बढ़ाने का वादा किया है। राज्य में 4500 नई सड़कों का निर्माण, आंगनवाड़ी में आशा बहनों को 15,000 वेतन और बीमा सुरक्षा देने का वादा किया है। इसके अलावा भी बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कई वादें किए है।

आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हमारा संकल्प पत्र

शाह ने कहा, "महायुति सरकार ने किसानों के सम्मान, गरीबों की मदद और महिलाओं के आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए काम किया है। आज यहां जारी किया गया 'संकल्प पत्र' महाराष्ट्र के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।" उन्होंने कहा, "एक तरह से, महाराष्ट्र कई युगों से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता रहा है। एक समय जब जरूरत पड़ी तो भक्ति आंदोलन भी महाराष्ट्र से शुरू हुआ, गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी शिवाजी महाराज ने यहीं से शुरू किया, सामाजिक क्रांति भी यहीं से शुरू हुई और महाराष्ट्र के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हमारे संकल्प पत्र में दिखता है।" गृह मंत्री ने 2027 तक भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के भाजपा के वादे को भी दोहराया।

विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

"भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की स्थिति में पहुंच गया है, और मैं वादा करता हूं कि 2027 तक हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं, हम तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं, 7 करोड़ शौचालय, घर, बिजली, पीने का पानी, अनाज, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, हमने यह सब लोगों को देने के लिए किया है," शाह ने कहा।

विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, "दूसरी तरफ अघाड़ी है, यहां तक ​​कि कांग्रेस नेताओं को भी कहना पड़ रहा है कि उन्हें बहुत सोच-समझकर वादे करने चाहिए, क्योंकि वे वादा करते हैं और बाद में जवाब देते हैं।"

उन्होंने कहा, "हिमाचल, तेलंगाना, कर्नाटक, इन सभी राज्यों में उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। महायुति के वादों पर सभी को विश्वास है।" महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होने है और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज