-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Union Home Minister Amit Shah Today Released The Manifesto Of Mahayuti For Maharashtra Elections
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, किसानों को कर्ज से मुक्त करने का किया ऐलान
- Written By: प्रिया जैस
मुंबई में आज रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भारतीय जनता पार्टी का संक्लप पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में भाजपा महाराष्ट्र के पूर्ण विकास का संकल्प किया है।

बीजेपी का संकल्प पत्र (सौजन्य - एक्स)
मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बांद्रा के सोफिटेल होटेल में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। अमित शाह के साथ देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, पीयूष गोयल आदि बड़े नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करने के लिए मंच पर मौजूद रहे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्ण विकास का संकल्प किया है। उन्होंने कहा बीजेपी जो कहती है उसे पूरा करती है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र के लिए भाजपा का चुनाव घोषणापत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने की रूपरेखा है।
अमित शाह द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में बीजेपी ने खास तौर पर किसानों, युवाओं, महिलाओं पर फोकस करते हुए कई सारे वादे अपने संकल्प पत्र में किए है। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य के लोगों को राज्य में एक और कार्यकाल के लिए चुने जाने पर कुल 25 आश्वासन देने का वादा किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री? अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
कृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
बीजेपी का संकल्प पत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बांद्रा के सोफिटेल होटेल में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah launches BJP's 'Sankalp Patra' for #MaharashtraAssemblyElections2024, in Mumbai. Deputy CM Devendra Fadnavis, state BJP chief Chandrashekhar Bawankule, Mumbai BJP chief Ashish Shelar, Union Minister Piyush Goyal and other leaders of the… pic.twitter.com/F6pXK2eDQH — ANI (@ANI) November 10, 2024
संकल्प पत्र जारी करने पर अमित शाह
अमित शाह ने कहा, भाजपा का संकल्प पत्र 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता हैं। अमित शाह ने मुंबई में भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी के वादे तुष्टीकरण को बढ़ावा देते हैं।
अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए बोला कांग्रेस ने अपने शासन वाले राज्यों में चुनाव पूर्व वादों को पूरा नहीं किया, महा विकास आघाडी की कोई विश्वसनीयता नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसी नहीं है।
महायुति का घोषणापत्र
जानकारी के लिए बता दें, कि बीते 5 नवंबर को सीएम एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के संकल्प पत्र जारी होने से पहले ही कोल्हापुर में एक रैली के दौरान महायुति के घोषणा पत्र के 10 वादों का ऐलान किया था। इसमें उन्होने लाडली बहना योजना से लेकर किसान, सीनियर सीटीजन की पेंशन और आंगनवाड़ी को लेकर भी वादे किए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी कार्यक्रम में मौजूद दिखे थे।
यह भी पढ़ें- कमला हैरिस की तरह हारेगी कमलाबाई, बोले संजय राऊत – नाशिक को ड्रग्समुक्त बनाने के लिए वसंत गिते को वोट देगी जनता
Union home minister amit shah today released the manifesto of mahayuti for maharashtra elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Life Skills For Kids: सिर्फ पढ़ाई नहीं, बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 लाइफ स्किल्स; भविष्य में आएंगी सबसे ज्यादा
Jul 30, 2026 | 12:42 PMघर-घर नल योजना बनी जानलेवा! अमरावती में गड्ढे में डूबकर 3 साल की बच्ची की मौत
Jul 30, 2026 | 12:41 PMटाटा पावर की 6,675 करोड़ परियोजना ओडिशा जाने पर रोहित पवार का सवाल, बोले महाराष्ट्र ने गंवाया बड़ा अवसर
Jul 30, 2026 | 12:35 PMजबलपुर: मंडी में बिकने जा रहा था PDS का राशन, जागरूक नागरिक की सूझबूझ से पकड़ा गया
Jul 30, 2026 | 12:34 PMExplainer: क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री? अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच
Jul 30, 2026 | 12:26 PMशिंदे-ठाकरे को अदालत ने किया तलब, कल्याण कोर्ट में पेश होंगे दोनों पूर्व मुख्यमंत्री, जानें क्या है वजह
Jul 30, 2026 | 12:18 PMराजीव गांधी ने ममता को बढ़ाया! संसद के बाहर प्रियंका-कल्याण की बातचीत, बनर्जी बोले- कांग्रेस ने निकाला बाहर
Jul 30, 2026 | 12:14 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM













