सांकेतिक तस्वीर (AI Image) 
विधानसभा चुनाव 2026

Assam Result 2026: फिर खिलेगा 'कमल' या असम में होगा बड़ा उलटफेर? आने लगे हैं मतगणना के रुझान, पल-पल की अपडेट

Assam Election Counting Update: असम की 126 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया में 722 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

अर्पित शुक्ला

Assam Assembly Election Result 2026: असम में चुनावी लड़ाई अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गई है। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें आज आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए थोड़ी देर में रुझान सामने आने लगे हैं, लेकिन दोपहर तक स्थिति स्पष्ट होगी कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली BJP सरकार सत्ता बरकरार रख पाएगी या कांग्रेस गठबंधन जनता का भरोसा जीत पाती है।

चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार, मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है। मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।  इसके बाद जैसे-जैसे ईवीएम खुलती जाएंगी नतीजे आप के सामने आना शुरू हो जाएंगे।

कहां देखें चुनावी नतीजे?

अगर आप असम विधानसभा चुनाव के नतीजे सीधे देखना चाहते हैं तो चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in सोमवार सुबह से ही चुनावी नतीजे दिखाना शुरू कर देगी।

हर सीट का देखें हाल

इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर हर एक विधानसभा सीट का हाल भी आप देख सकते हैं। इसके साथ ही आप नवभारत लाइव की वेबसाइट पर भी मतगणना का लाइव कवरेज देख पाएंगे।

40 मतगणना केंद्रों पर खुलेगी EVM

मालूम हो कि असम की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का आज फैसला होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी। उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्रों और ईवीएम वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। असम में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज