अमित शाह (सोर्स- डिजाइन इमेज) 
विधानसभा चुनाव 2026

असम चुनाव: अबकी बार 90 पार! अमित शाह ने गुवाहटी में किया रोड शो, दिखाई BJP की ताकत; कही यह बड़ी बात

Amit Shah Mega Road Show: असम विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने शनिवार को मेगा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा 90 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

सजल रघुवंशी

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने शनिवार को मेगा रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। असम से केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने साफ संकेत दिया और कहा कि एक बार फिर असम में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। साथ ही उन्होंने 126 विधानसभा सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।

साथ ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह भी सपष्ट किया कि चुनाव के बाद हिमंता बिस्व शर्मा ही दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिमंता ने असम को पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए पढ़ाई और इलाज का सबसे बड़ा सेंटर बना दिया है।

तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम असम में तीसरी बार फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। असम के लोग भारतीय जनता पार्टी और NDA सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं। हम 90 से ज़्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। असम की धरती से शाह ने बंगाल की राजनीति पर भी तीखा हमला बोला और घुसपैठ के मुद्दे को लेकर कड़ा संदेश दिया।

बंगाल में भाजपा का वोट शेयर बढ़ा- अमित शाह

असम दौरे के पहले अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ एक ‘आरोप पत्र’ (चार्जशीट) जारी किया था। उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का दस्तावेज नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता की आवाज है। उनके मुताबिक, ममता सरकार ने ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे से विश्वासघात किया है और ‘सोनार बांग्ला’ का वादा कर ‘सिंडिकेट राज’ कायम कर दिया। अमित शाह ने इसे ‘भय बनाम भरोसे’ की लड़ाई बताते हुए कहा कि राज्य में बदलाव की इच्छा स्पष्ट नजर आ रही है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल में बीजेपी का वोट शेयर 2014 के 17% से बढ़कर करीब 40% तक पहुंच गया है, जो साफ दिखाता है कि जनता बदलाव चाहती है।

शाह ने घुसपैठ को बताया बड़ा खतरा

इसके साथ ही उन्होंने घुसपैठ को देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते हुए ममता सरकार पर सीमा पर फेंसिंग के लिए जमीन उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर 45 दिनों के अंदर फेंसिंग के लिए जमीन सुनिश्चित की जाएगी। आरजी कर केस, मवेशी तस्करी और मनरेगा घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि बंगाल की अस्मिता बचाने के लिए जनता इस बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत देने के मूड में है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा