अखिल गोगोई (फोटो-सोशल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

असम चुनाव के बीच Akhil Gogoi का बड़ा दावा, जनता करेगी सत्ता परिवर्तन; BJP की हार तय

Akhil Gogoi: राइजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने असम में बदलाव की लहर का दावा करते हुए बीजेपी की हार की भविष्यवाणी की और सिवसागर सीट से बड़ी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया।

नवभारत डेस्क

Akhil Gogoi Claim on Assam Election Results: असम की 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए गुरुवार को मतदान के बीच राइजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने राज्य में राजनीतिक बदलाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को जनता सत्ता से बाहर कर देगी।

मीडिया से बातचीत में गोगोई ने कहा कि लोगों में मौजूदा सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा, “असम में बदलाव का मजबूत माहौल है। जनता भाजपा सरकार से खुश नहीं है और नई सरकार लाने के लिए तैयार है। यह तय है कि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाएगा और विपक्ष सरकार बनाएगा।”

Akhil Gogoi ने अपनी जीत को लेकर जताया भरोसा

सिवसागर सीट से उम्मीदवार अखिल गोगोई ने अपनी जीत को लेकर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “मैं सिवसागर से 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करूंगा। लोगों में बदलाव की इच्छा साफ नजर आ रही है, जो मतदान और उत्साह में दिख रही है।” गोगोई ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

Akhil Gogoi ने मतदान से हुई हिंसा का भी जिक्र किया

मतदान से एक दिन पहले हुई हिंसा की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय किसान संघ (बीकेएस) के असम के महासचिव बिद्युत सैकिया पर सिवसागर में हमला हुआ। गोगोई के अनुसार, सैकिया का इलाज डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक बदलाव के दौरान तनाव की स्थिति बन सकती है।

Akhil Gogoi खुद को सबसे सक्रिय विधायक बताया

अपने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए, गोगोई ने खुद को असम के सबसे सक्रिय विधायकों में से एक बताया। साथ ही, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पर आपराधिक पृष्ठभूमि होने का आरोप भी लगाया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राइजर दल और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का समझौता हुआ है, जिसके तहत कांग्रेस ने 11 सीटें राइजर दल के लिए छोड़ी हैं। हालांकि, दो सीटों पर दोनों दलों के बीच मुकाबला भी देखने को मिल रहा है।

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा