सीएम रेखा गुप्ता ने लिया स्थिति का जायजा (सौजन्य सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, CM रेखा गुप्ता ने लिया स्थिति का जायजा

Cm rekha gupta: हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशाना के ऊपर बह रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने राहत शिविर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

पूजा सिंह
Chief Minister Rekha Gupta: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना नदी खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर से बह रही है। यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर के निकासी चिह्न की ओर बढ़ गया है। जिसके बाद मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहत शिविर का दौरा किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक राहत शिविर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया। नदी का बढ़ता जलस्तर दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा कर रहा है।

CM ने राहत शिविर का लिया जाएजा

संभागीय आयुक्त नीरज सेमवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराया। रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है। हथिनीकुंड बैराज से (सोमवार को छोड़ा गया) पानी आज शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसके बावजूद, पानी का बहाव अच्छी स्थिति में है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। भारी बारिश और बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है। जब तक बाढ़ की स्थिति बनी रहेगी, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को कोई समस्या न हो।''

अन्य आपदा राज्यों के लिए बढ़ाया हाथ

दिल्ली में 2023 में यमुना नदी का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार यमुना में जलस्तर इतना बढ़ने की उम्मीद नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्होंने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सरकारों से संपर्क किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनकी हरसंभव मदद करेंगे। मैं तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह करती हूं कि हम आपकी हरसंभव मदद करेंगे।'' सेमवाल ने बाद में कहा कि जलस्तर बढ़ने के कारण पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का परामर्श जारी किया गया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘शाम पांच बजे तक जलस्तर 206 मीटर को पार करने की उम्मीद है। हमने एक परामर्श जारी किया है, लेकिन अगर शाम पांच बजे से पहले नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार कर जाता है, तो यातायात पहले ही बंद कर दिया जाएगा। घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। हमारे पास सभी तैयारियां हैं।''

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं प्रो. तारिक मंसूर? जिन्हें BJP ने नई राष्ट्रीय टीम में फिर बनाया उपाध्यक्ष; रह चुके हैं AMU के वीसी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव