रक्तदान दिवस (सोर्स सोशल मीडिया)  
दिल्ली

World Blood Donor Day: एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियां सुरक्षित, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की बड़ी अपील

Blood Donation: अक्सर कहा जाता है कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर न कोई दान है और न ही कोई पुण्य का काम है। रक्तदान को महादान बताते हुए नागरिकों से नियमित रक्तदान करने का संकल्प लेने की बात कही है।

वंदना शर्मा

World Blood Donor Day: अक्सर कहा जाता है कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर न कोई दान है और न ही कोई पुण्य का काम है। विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने रक्तदान को बढ़ावा देने की अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सभी नेताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए नागरिकों से नियमित रक्तदान करने का संकल्प लेने की बात कही है।

किसी को जीवनदान दे सकता है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर हम सभी को निस्वार्थ होकर रक्तदाताओं की सरहना करनी चाहिए। युवाओं और सभी नागरिकों से मैं अपील करती हूं कि आप सभी नियमित रक्तदान करने का संकल्प लें। आपका ये एक छोटा सा प्रयास किसी को जीवनदान दे सकता है।

अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करे

इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि हम सभी प्रदेशवासियों को रक्तदान नियमित रूप से करना चाहिए। मैं आप सभी को विश्व रक्तदान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करते है।

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि रक्तदान है महादान। इस अवसर पर आप सभी को रक्तदान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरुरतमन्द व्यक्ति को नया जीवन,एक नई आशा और अपने परिवार के साथ मुस्कुरानें का अवसर दे सकता है।

मुस्कुराहट को कल वापस ला सकते है

संजय सेठ ने लिखा कि विश्व रक्तदान के अवसर पर आप सभी को मेरी तरफ से कोटी कोटी नमन। ये दान केवल एक मानवीय कर्तव्य नहीं है बल्कि हमारी समाज के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। आपके रक्त दान करने से किसी परिवार की खुशियां और मुस्कुराहट को कल वापस ला सकते है।

एनटीपीसी में बड़ा कैम्प आयोजित

बिहार सरकार के मंत्री विजय सिंह ने लिखा कि विश्व रक्तदान दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। इस दान में आगे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज सदर अस्पताल सहित अन्य कई जगह पर कैम्प आयोजित किए जा रहे है। मायागंज में स्थित ब्लड बैंक प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विश्व रक्तदान दिवस पर एनटीपीसी में बड़ा कैम्प आयोजित किया जा रहा है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM