File Photo 
दिल्ली

'बढ़े चलो' का भव्य समापन शुक्रवार को दिल्ली में, पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल भी हैं इसका हिस्सा

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : युवाओं में देशप्रेम की भावना और गहरी करने के लिये संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव' (Amrit Mahotsav Of Azadi) के तहत आयोजित युवा केंद्रित भागीदारी कार्यक्रम ‘बढ़े चलो' का भव्य समापन शुक्रवार को दिल्ली में किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि ‘बढ़े चलो' का आयोजन पांच अगस्त से किया जा रहा है, जिसमें भारत के 70 शहरों में सात दिनों तक शानदार कार्यक्रम हुए। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसका समापन शुक्रवार को तालकटोरा स्टेडियम में शाम को एक भव्य समारोह के साथ होगा। 

मंत्रालय ने कहा, ‘कार्यक्रम ‘बढ़े चलो' युवाओं के दिलों में देशप्रेम की गहरी भावना पैदा करने के इरादे से आयोजित एक युवा-केंद्रित भागीदारी कार्यक्रम है। इसका समापन ‘इंडियन आइडल' कार्यक्रम का हिस्सा रहे पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की प्रस्तुति के साथ होगा।' मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे जबकि संस्कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी सम्मानित अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद देश भर में ‘‘हर घर तिरंगा'' को लेकर उत्साह बढ़ा है। 

वहीं, ‘बढ़े चलो' ने पूर्व में ईटानगर, दीमापुर और इंफाल से लेकर पश्चिम में वाघा बॉर्डर, सूरत, गोवा और दमन तथा उत्तर में श्रीनगर, जम्मू से लेकर दक्षिण में चेन्नई और बेंगलुरु तक और यहां तक ​​कि दमन एवं पोर्ट ब्लेयर के सुदूरवर्ती स्थानों तक लोगों के उत्साह और जनभागीदारी में और इजाफा किया। संस्कृति मंत्रालय ने कहा, ‘बढ़े चलो मुहिम को हमारे देश के युवाओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। वाघा बॉर्डर पर हुआ कार्यक्रम देखने और याद रखने लायक था। ज्यादातर जगहों पर भीड़ नृत्य का हिस्सा बन गई जिसने कार्यक्रम को और शानदार बना दिया। ‘बढ़े चलो' गीत को युवाओं और बुजुर्गों सभी ने सराहा है।' (एजेंसी)

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो