भूख हड़ताल में सोनम वांगचुक के साथ अभिजीत दिपके (सोर्स-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

उधर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, इधर खाना खाते दिखे अभिजीत दिपके; उठते सवालों के बीच CJP प्रमुख ने दी सफाई

Why Abhijeet Dipke Is Not Fasting: सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दिपके के उपवास न रखने पर सवाल उठे। दिपके ने स्वास्थ्य कारणों और आंदोलन में लगातार सक्रिय होने का हवाला देते हुए अपनी सफाई दी।

अनन्या तिवारी

Abhijeet Dipke Hunger Strike Clarification: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल लगातार चर्चा में है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि जब सोनम वांगचुक अनशन पर हैं, तब आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके खुद अनशन क्यों नहीं कर रहे। इस पर दिपके ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिजीत दिपके को भोजन करते हुए देखा गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की। लोगों ने सवाल किया कि जब आंदोलन का मुख्य चेहरा अनशन पर है तो आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दूसरे प्रमुख नेता उपवास क्यों नहीं रख रहे।

अभिजीत दिपके ने बताई अनशन न करने की वजह

इन सवालों का जवाब देते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि उन्हें माइग्रेन की समस्या है, जिसकी वजह से लंबे समय तक भूखे रहना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वह अनशन में शामिल नहीं हो सकते, लेकिन आंदोलन को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं और प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहकर इसकी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने इस संदर्भ में यह भी कहा कि सोनम वांगचुक ने उन्हें खुद अनशन करने से मना किया है, ताकी वो आंदोलन को सुचारू रूप से चला सकें।

सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर जताई चिंता

दिपके ने कहा कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध भी किया था, लेकिन वांगचुक अपने फैसले पर कायम हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अनशन जारी रखेंगे।

कई दिनों से जारी है जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर चल रहा यह प्रदर्शन कई दिनों से जारी है। सोनम वांगचुक का अनशन भी लगातार आगे बढ़ रहा है।आज उनकी भूख हड़ताल का 11वां दिन है। आंदोलन में शामिल लोग कथित परीक्षा अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को कई विपक्षी नेताओं का भी समर्थन मिला है।

सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार

प्रदर्शनकारी लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार से जवाब की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि अब तक केंद्र सरकार की ओर से आंदोलन की प्रमुख मांगों पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें