सोशल दीदी प्रोजेक्ट प्रतिनिधिमंडल (सोर्स- फोटो नवभारत)
दिल्ली

मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिला सोशल दीदी प्रोजेक्ट प्रतिनिधिमंडल, 5.88 लाख गांवों तक पहुंच बनाने की तैयारी

Social Didi Project: अन्नपूर्णा देवी से सोशल दीदी प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। देशव्यापी कार्ययोजना के तहत 5.88 लाख गांवों तक पहुंच बनाने और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य है।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Social Didi Women Empowerment Initiative: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर सोशल दीदी प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान सोशल दीदी प्रोजेक्ट की आगामी योजनाओं और देशभर में महिलाओं को इससे जोड़ने की पहल को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मुलाकात के दौरान सोशल दीदी प्रोजेक्ट की ओर से केंद्रीय मंत्री को परियोजना की भावी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सोशल दीदी प्रोजेक्ट का उद्देश्य देशभर की महिलाओं को एक सशक्त मंच से जोड़ना, उन्हें सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य करना है।

सोशल दीदी कार्यक्रम में शामिल होने का दिया निमंत्रण

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले सोशल दीदी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति व्यक्त की। उन्होंने सोशल दीदी प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े इस प्रकार के प्रयासों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां-जहां सोशल दीदी की गतिविधियां महिलाओं के हित और सशक्तीकरण से जुड़ी होंगी, वहां उनके स्तर से सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने महिला कल्याण और सामाजिक भागीदारी से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

मुलाकात के दौरान अनिल यादव जज साहब, पूर्व विधायक रविंद्र यादव और दिलीप यादव भी मौजूद रहे। सभी ने सोशल दीदी प्रोजेक्ट की आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार साझा किए।

गांव-गांव तक पहुंच बनाकर महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य

संस्था के डायरेक्टर विजेंद्र गोस्वामी ने केंद्रीय मंत्री को प्रोजेक्ट की विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि सोशल दीदी बड़े स्तर पर पूरे भारत में महिलाओं के लिए कार्य कर रहा है। इसका लक्ष्य गांव-गांव तक पहुंच बनाकर महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों और सशक्तीकरण के अभियान से जोड़ना है।

विजेंद्र गोस्वामी के अनुसार, आने वाले समय में सोशल दीदी प्रोजेक्ट के माध्यम से देश के 5 लाख 88 हजार गांवों तक पहुंच बनाने और प्रत्येक गांव में महिलाओं को सोशल दीदी के माध्यम से जोड़ने की योजना है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही उन्हें सामाजिक जागरूकता और विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोशल दीदी प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से देशव्यापी स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। अक्टूबर में होने वाला कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

मुलाकात के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनके सहयोग से सोशल दीदी प्रोजेक्ट को देशभर में और मजबूती मिलेगी।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल