बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्णगुच्छ देते शिवसेना के नेता (सोर्स: सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष से मिले सांसद श्रीकांत शिंदे समेत शिवसेना के कई बड़े नेता, जानें क्या हुई चर्चा

Shrikant Shinde Delhi Visit: शिवसेना सांसदों ने डॉ. श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। महाराष्ट्र और बजट मुद्दों पर चर्चा की गई।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Shiv Sena MPs Meet Nitin Nabin: दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में बुधवार को उस समय सरगर्मी बढ़ गई जब शिवसेना संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बीजेपी मुख्यालय पहुंचा। मौका था बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से एक 'सौजन्य भेंट' का, लेकिन इस मुलाकात के मायने इससे कहीं अधिक गहरे नजर आ रहे हैं।

शिवसेना संसदीय दल के नेता सासंद डॉ श्रीकांत शिंदे के साथ बुधवार को पार्टी के सांसदों ने दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय में पहुंच कर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। शिवसेना संसदीय दल के नेता श्रीकांत शिंदे के अनुसार एनडीए सरकार में सबसे बड़ी पार्टी के सबसे भरोसेमंद सहयोगी के रूप में यह एक सौजन्य भेंट थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिवसेना सांसदों का परिचय हुआ और महाराष्ट्र को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री भी शामिल

इस अवसर पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के साथ शिवसेना के सांसद व केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव, शिवसेना मुख्य प्रवक्ता सासंद नरेश म्हस्के, रवींद्र वायकर, संदीपान भुमरे, राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा एवं पार्टी प्रवक्ता शायना एनसी भी उपस्थित थीं।

बजट और महाराष्ट्र का रोडमैप

मुलाकात के दौरान संसद के मौजूदा सत्र और केंद्रीय बजट में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार, राज्य की आगामी बड़ी परियोजनाओं और केंद्र से मिलने वाली सहायता पर शिवसेना सांसदों ने अपनी बात रखी।

वहीं, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शिवसेना की तारीफ करते हुए कहा कि शिवसेना हमेशा एनडीए के मुख्य स्तंभ के रूप में मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीजेपी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी टीम के साथ अपने सबसे पुराने और वैचारिक रिश्ते को पूरी गंभीरता से निभाएगी।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल