दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बयान पर घमासान (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

'70 साल से वो कर रहे तो कुछ नहीं हमने कर ली तो बुरा...', CM रेखा गुप्ता के EVM पर दिए बयान पर घमासान

AAP नेता Arvind Kejriwal दिल्ली की सीएम Rekha Gupta की एक क्लिप शेयर कर हमला बोला है। उन्होंने लिखा मुख्यमंत्री ये क्या कह रहीं है। बयान में CM को EVM हैक की बात को लेकर स्वीकार्यता है।

सौरभ शर्मा

Rekha Gupta vs Arvind Kejriwal on EVM Controversy: भारतीय जनता पार्टी की नेता और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के एक बयान ने दिल्ली की राजनीति में भूचाल ला दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान ईवीएम हैकिंग के सवाल पर दी गई उनकी प्रतिक्रिया की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इस क्लिप को लेकर आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इसे शेयर करते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। इस वायरल बयान के बाद EVM पर चल रही बहस और तेज हो गई है।

EVM को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा करने वाले राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आम आदमी पार्टी भी इस मुद्दे पर मुखर हो गई है। इसी राजनीतिक माहौल के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री बताई जा रहीं रेखा गुप्ता के इंटरव्यू की एक क्लिप सामने आई, जिसने इस आग में घी डालने का काम किया है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस क्लिप में रेखा गुप्ता ने EVM हैकिंग की बात स्वीकार की है।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, रेखा गुप्ता ने एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर सवाल पूछा गया। जब उनसे राहुल गांधी के ईवीएम हैक करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, 'जब 70 सालों से वो ईवीएम हैक कर रहे थे तो कुछ नहीं हो रहा था, हमने कर लिया तो बुरा लग रहा है। ये सही है, वो जीतें तो जनता की जीत और हम जीतें तो ईवीएम हैक, ये कौन सा फॉर्मुला किस किताब में लिखा है, कोई बताएगा मुझे।' उन्होंने आगे राहुल गांधी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

AAP ने क्लिप पर खोला मोर्चा

आम आदमी पार्टी ने रेखा गुप्ता के बयान के शुरुआती हिस्से की क्लिप को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'दिल्ली की सीएम ये क्या कह रही हैं।' आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रही हैं कि उन्होंने ईवीएम हैक की है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी केजरीवाल की इस पोस्ट को रीपोस्ट कर मामले को और हवा दे दी है, जिसके बाद से ही यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस के हिरासत में सिसोदिया, अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ

पुलिस की जबरदस्त किलेबंदी, अभिजीत दिपके गुरुग्राम, सौरव दास दिल्ली भेजे गए; आशुतोष रांका द्वारका में

मुझे नहीं पता कौन है दिपके... फ्लाइट में देरी पर भड़के यात्री, बोले- जनता ही सब करेगी तो कोर्ट बंद कर दो