राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन में शामिल युवाओं की तारीफ की सोर्से-आईएएनएस
दिल्ली

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

Student Protest NEET Paper Leak: राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन में शामिल युवाओं की तारीफ की करते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के सामने खड़े होकर जवाबदेही की मांग की।

करुणा नंद शाहवाल

Rahul Gandhi On Student Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर युवाओं की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने शासन के सामने जिस साहस और मजबूती के साथ खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि युवाओं ने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की।

उन्होंने खास तौर पर उन छात्राओं का जिक्र किया, जिनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई। राहुल ने कहा कि उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकेगी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो इस बार सिर्फ लड़कियों के लिए होगा।

राहुल गांधी ने युवाओं की तारीफ की

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की।

22 अगस्त को पुणे में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, मुझे हर एक युवा पर गर्व है, खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें भाजपा के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।

लेकिन अब उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकेगी। राहुल ने पोस्ट में कहा, 22 अगस्त को 'छात्रों की गूंज' पुणे पहुंच रही है और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा। अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा। इसके साथ ही, उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए एक लिंक शेयर किया है।

NEET प्रदर्शनकारियों से राहुल गांधी ने की बातचीत

साथ ही, राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहे 5 युवक-युवतियों से संवाद का एक वीडियो भी शेयर किया। राहुल से बात करते हुए लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। एक लड़की ने कहा, पुलिसवाले हमसे से कह रहे थे कि आप देशद्रोही हो।

लड़कियों ने आरोप लगाए कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां और गालियां मिल रही थीं। इसी संवाद के दौरान एक युवक ने आरोप लगाया, जितने भी वहां अधिकारी थे, वह भाजपा के फेबरेवल थे। वरना वे इतना बड़ा कदम नहीं उठाते। हमने दो दिन पहले ही वीडियो शेयर किए थे, जिसमें पत्थरों की गाड़ियां आई थीं। वो गाड़ियां प्लांट की गई थीं।

छात्राओं के साथ बदसलूकी का भी किया जिक्र

उसने कहा, मुझे जिस अधिकारी ने मारा था, उसकी वर्दी पर नेमप्लेट नहीं थी। दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों की वर्दी पर भी नेमप्लेट नहीं थी। उन्होंने रूमाल से अपने चेहरे भी ढक लिए थे। सिविल ड्रेस में भी लोग थे और सबको मार रहे थे।

बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो सामने अन्याय देखते हैं। किसी को मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है और धमकाया जा रहा है, पर वो लोग चुप होकर अपना काम करते हैं। मैं इसे नेशनहुड और सिटिजनशिप मानता हूं।

PM मोदी की ओर से माफ किए जाने को बताया ‘ड्रामा’

उन्होंने कहा कि जो मुझे अजीब लगा कि आप लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको धमकाकर माफी करवा रहे हैं। इसी बीच, राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से छात्रों को माफ किए जाने को 'ड्रामा' बताया। उन्होंने कहा, तीन लड़कियों को माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया और प्रधानमंत्री ने इस माफी को स्वीकार किया।

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां

राहुल गांधी ने सुनाई अपनी सीक्रेट लव स्टोरी, पहली बार गर्लफ्रेंड का किया जिक्र