ये चाह रहे AQI बढ़ जाए; प्रदूषण पर मंत्री सिरसा का सनसनीखेज आरोप (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

AQI बढ़ाने के लिए AAP के लोग दिल्ली में कूड़ा जला रहे, प्रदूषण पर मंत्री सिरसा का सनसनीखेज आरोप

Delhi सरकार के पर्यावरण मंत्री Manjinder Singh Sirsa ने AAP पर गंभीर और चौंकाने वाला आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ाने के लिए ये लोग कूड़ा जला रहे हैं।

सौरभ शर्मा

Delhi Pollution News BJP Allegations on AAP: राजधानी दिल्ली में जहरीली होती हवा के बीच सियासी पारा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर अब तक का सबसे गंभीर और चौंकाने वाला आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ाने के लिए 'आप' के कार्यकर्ता जानबूझकर जगह-जगह आग लगा रहे हैं और कूड़ा जला रहे हैं। सिरसा ने कहा कि वे लोग दुआ कर रहे हैं कि किसी तरह एक्यूआई बढ़ जाए ताकि उनकी राजनीति चमक सके।

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिरसा ने कहा कि दिल्ली ने पिछले दस सालों में जो बर्बादी झेली है, उसके जिम्मेदार यही लोग हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदूषण कम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन विपक्षी दल के नेता और पार्षद साजिश के तहत आगजनी कर रहे हैं। भावुक होते हुए मंत्री ने अरविंद केजरीवाल से हाथ जोड़कर विनती की और कहा कि दिल्ली ने आपको बहुत कुछ दिया है, कृपया लोगों की सांसों से खिलवाड़ मत कीजिए और ऐसी ओछी राजनीति बंद कीजिए।

राजनीति चमकाने के लिए वीडियो का खेल

पर्यावरण मंत्री ने सोशल मीडिया पर भी हमला बोला। उन्होंने लिखा कि 'आप' इतनी नीचता पर उतर आई है कि अपनी गंदी राजनीति साधने के लिए इनके नेता कूड़ा जलाकर खुद ही वीडियो बना रहे हैं। यह सिर्फ विरोध नहीं बल्कि दिल्ली के बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ है। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार प्रदूषण के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। जनता की भागीदारी से हम हवा साफ करेंगे और ऐसी नौटंकी वाली साजिशों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गूगल मैप्स से पकड़ेंगे ट्रैफिक हॉटस्पॉट

आरोपों के बीच समाधान की बात करते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि जाम से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार अब मैपमाईइंडिया और गूगल मैप्स की मदद लेने जा रही है। पिछले दो-तीन सालों के आंकड़ों का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाएगा कि शहर में कहां-कहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम लगता है। सरकार की कोशिश ऐसे 100 नए ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स की पहचान करने की है, ताकि वहां योजनाबद्ध तरीके से काम करके जाम और प्रदूषण दोनों से जनता को राहत दिलाई जा सके।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर