

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (JP Nadda) ने मंगलवार (29 अगस्त) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एटंनी (AK Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के पूर्व प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इस नियुक्ति को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ऩड्डा ने मंजूरी दे दी है।
बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘‘यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सिरसा पहले शिरोमणि अकाली दल में थे। वर्ष साल 2021 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। वह दिल्ली विधानसभा में राजौरी गार्डन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1696482778316247106
अनिल एंटनी इस साल अप्रैल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजदूगी में बीजेपी में शामिल हुए थे। उनके भाजपा का दामन थामने के बाद पीयूष गोयल ने कहा था कि वो जमीनी स्तर के नेता हैं। वो मानते हैं कि बीजेपी को देश की चिंता है जो कि राष्ट्र के लिए काम कर रही है। उनका विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है।