दिल्ली के पालम में बिल्डिंग में लगी भीषण आग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली के पालम में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 7 लोग, सामने आया खौफनाक VIDEO

Delhi Palam Fire Accident: दिल्ली के पालम इलाके में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। कई लोग अंदर फंसे रहे, जबकि दमकल और दिल्ली पुलिस ने बचाव अभियान जारी रखा।

अक्षय साहू

Delhi Palam Fire News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की जान चली गई, मारने वाले में तीन बच्चे भी शामिल है। जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत सुबह करीब 6:30 बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। इस दौरान इमारत के भीतर लगभग 18 लोग मौजूद थे। अचानक लगी आग के कारण अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जबकि कई लोग बाहर निकलने का रास्ता आग की चपेट में आने के कारण अंदर ही फंस गए।

बेसमेंट में दुकान से भड़की आग

बताया जा रहा है कि इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और अन्य छोटे व्यवसाय चलते थे, जबकि ऊपर की मंजिलों पर परिवार के लोग रहते थे। घटना के समय मकान मालिक राजेंद्र कश्यप घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनका परिवार ऊपर की मंजिल पर ही था। इस वजह से स्थिति और भी गंभीर हो गई।

30 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह करीब 7 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर 2 स्थित इस इमारत में आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान लगातार जारी है। दमकल कर्मी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, दिल्ली पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया है, ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। साथ ही, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज (CATS) की एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है।

घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राथमिकता फिलहाल आग को पूरी तरह बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। राहत और बचाव कार्य जारी है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल