मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के खिलाफ चार्जशीट, NIA ने लगाए ये आरोप

NIA Charge Sheet: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड राणा की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। NIA ने पटियाला हाउस कोर्ट में उसके खिलाफ समरी चार्जशीट दाखिल की। इसके पहले एजेंसी के द्वारा एक सप्लीमेंट्री सीट दाखिल हुई।

सौरभ शर्मा

Mumbai Attack Mastermind Tahawwur Rana: NIA ने बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के खिलाफ समरी चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में NIA ने राणा पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने, मुंबई आतंकी हमले आदि का आरोप लगाया है। इसी साल 10 अप्रैल को तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। 11 जनवरी को NIA ने कोर्ट से राणा की 26 दिनों की रिमांड मांगी थी।

बता दें कि NIA ने 9 जुलाई को एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें केंद्रीय एजेंसी ने तहव्वुर राणा का नाम लिया। पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किए गए राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ा थी और अदालत अगली सुनवाई की तारीख पर भी चार्जशीट पर विचार करने की बात कही थी।

तहव्वुर के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हैं मामले

64 वर्षीय पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को हाल ही में प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। यह मामला पटियाला हाउस कोर्ट में चल रहा है। बता दें कि तहव्वुर राणा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16, 18, 20 और IPC की धारा 120बी, 121, 121ए, 302, 468 और 471 के तहत मामले दर्ज हैं। अब एनआईए ने राणा के खिलाफ संक्षिप्त आरोपपत्र दाखिल किया है। राणा पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर भी रह चुका है।

मुंबई हमला भीषण था

26 नवंबर 2008 को मुंबई में एक भीषण सीरियल ब्लास्ट हुआ था। 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई के ताजमहल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, चबाड हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन पर हमले किए थे। इसमें 166 लोग मारे गए थे। हमले में मारे गए लोगों में भारतीयों के अलावा अमेरिकी, ब्रिटिश और इजराइली नागरिक भी शामिल थे।

मुंबई हमले में निभाई थी ये भूमिका

एनआईए ने बताया कि मुंबई हमले से पहले डेविड कोलमैन उर्फ दाऊद गिलानी ने सभी जगहों की रेकी की थी। तहव्वुर राणा ने उसकी पूरी मदद की थी। राणा ने डेविड को पैसों से लेकर हर तरह की सुविधा मुहैया कराई थी। रेकी के दौरान राणा लगातार डेविड के संपर्क में था। मुंबई हमलों से पाँच दिन पहले तहव्वुर राणा भी भारत में था। राणा अपनी पत्नी सम्राज राणा अख्तर के कई शहरों में गया था। राणा ने रेकी के लिए एक कॉर्पोरेट सेटअप भी तैयार किया था।

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत