Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: मंगलवार को दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी में नवभारत ग्रुप द्वारा आयोजित विकसित भारत लीडरशिप कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस विकसित भारत का विचार पीएम मोदी ने रखा है, यह विगत 12 वर्षों के सरकार के काम की झलक आने वाले 21 साल में दिखाई देने वाली है।
इसके साथ जब 2047 में भारत विकसित होगा तो उसका भविष्य अगले 1 हजार साल तक तय है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि जो पिछली सरकार सोचती रहीं वह मोदी सरकार ने कर दिखाया चाहे जीएसटी हो या धारा 370। इस तरह जो सोचे वह तो किया लेकिन जो नहीं सोचे वह भी 12 साल में हुआ।
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि 100 गिगावाट 2047 तक थोरियम बेस्ड एनर्जी बनेगा। फार्मासूटिकल इंडस्ट्री होंगे, डिफेंस इंडस्ट्री के लिए भारत सबसे सुरक्षित और किफायती होगा। यूरोप के बदलाव का फायदा भारत को होने वाला है। फॉक्सकॉन ने चीन के बाहर अपनी सबसे बड़ी चिप कंपनी भारत में स्थापित की। इससे साबित होता है कि सबका विश्वास भारत के साथ है।
डिजिटल ट्रांजेक्शन में भारत विश्व मे नंबर एक पर है भारत का यूपीआई ने वीजा को पीछे छोड़ नंबर वन डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि आपने प्रगति तो कर ली लेकिन सामाजिक और मानसिक रूप से पिछड़े हैं तो समस्या और बढ़ जाएगी लेकिन भारत का समाज सांस्कृतिक विषयों को लेकर आगे बढ़ेगा। हर लड़ाई का समाधान भारत के पास होता है। उन्हों ने यह भी कहा कि 2047 तक हिंदुस्तान चमकेगा।
डॉ. सुधांशू त्रिवेदी ने कहा कि हमारे देश में विज्ञान और धर्म में कभी संघर्ष नहीं रहा। शिवशक्ति की संस्कृति रही है। मंत्र भी हैं और ऋचाएं भी हैं। हम दुनिया को नई जीवनशैली देने जा रहे हैं। योगा पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो रहा है, लोग वेगन हो रहे हैं, हर्बल दवाएं प्रसिद्ध हो रहीं हैं। ऑर्गेनिक कृषि हो रही है। मेडिटेशन भारतीय संस्कृति में है। विकसित भारत 2047 की कल्पना सुपरपावर के लिए नहीं बल्कि विश्वमित्र विश्वगुरु बनने के लिए होगा। भारत विश्व की आत्मा है।
भारत ने ग्रीन और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। सोलर एनर्जी का दायरा तेजी से बढ़ा है और देश इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सूर्यघर योजना सफल रही है, जिससे ऊर्जा उत्पादन बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिली है और सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ रहा
आज विश्व में अल्टरनेटिव मेडिसिन का मुख्यालय गुजरात में शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को लेकर पिछली सरकारें पश्चिम के पिछलग्गू बन गईं। पिछली सरकार ने मैनुफैक्चरिंग को मार दिया था, आज दुनिया में मोबाइल बनाने की सबसे बड़ी फैक्ट्रियां भारत में है।
यह भी पढ़ेः- नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: शिवराज सिंह और हरदीप पुरी देंगे विकसित भारत का पूरा रोडमैप
यह दूरदृष्टि वाली सरकार है, इसलिए विकसित भारत की बात करती है। इस अवसर पर विकसित भारत में योगदान देने वाले उद्यमियों, शिक्षाविदो, स्वास्थ्य संस्थानों को सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत नवभारत-नवराष्ट्र के एडिटर इन चीफ निमिश माहेश्वरी ने किया।