भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

विकसित भारत की रीढ़ बनी रेलवे... '12 साल सेवा’ कार्यक्रम में पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी, बोले- बदला देश का चेहरा

Modi Govt Railway Achievements: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रेलवे संगठनों से मिले भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों ने यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदला है।

अमन मौर्या

Sudhanshu Trivedi Railway Union Samvad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के तहत सोमवार को दिल्ली में रेलवे संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी के तहत भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय महासचिव शिव गोपाल मिश्र और रेलवे की विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विषय पर पुस्तिका भी भेंट की।

इसके तुरंत बाद टी.एन. बाजपेयी स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माहौल पूरी तरह संवादपूर्ण रहा। वहां ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ रेलवे क्षेत्र में हुए बदलावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत

चर्चा के दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में रेलवे केवल ट्रैक और ट्रेनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह विकसित भारत की रीढ़ बन गया है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, आज देश में 100 प्रतिशत विद्युतीकृत ब्रॉडगेज नेटवर्क की दिशा में तेजी से काम हुआ है। वंदे भारत, अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों ने यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया है।

आधुनिकीकरण पर जोर

उन्होंने बताया कि स्टेशनों के पुनर्विकास के तहत ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत सैकड़ों स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। माल ढुलाई के लिए समर्पित फ्रेट कॉरिडोर ने लॉजिस्टिक्स को तेज और सस्ता किया है। त्रिवेदी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था कि रेलवे कर्मचारी खुद को उपेक्षित न समझे। इस कारण सुरक्षा, आधुनिकीकरण और कर्मचारियों के कल्याण पर अभूतपूर्व बजट दिया गया। आज रेलवे का बजट 2014 के मुकाबले कई गुना बढ़ चुका है। त्रिवेदी ने कहा कि जब रेलवे मजबूत होगी, तभी देश की अर्थव्यवस्था और तेज गति से दौड़ेगी।

संगठन के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिव गोपाल मिश्र के साथ नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष एस.के. त्यागी, कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह, दिल्ली मंडल के अध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल मंत्री अनूप शर्मा, सहायक मंडल मंत्री पवन कुमारी, महिला कन्वीनर दिव्या शर्मा, रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली के महासचिव एल.एन. पाठक और ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन के महासचिव अमित घोष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

चर्चा का केंद्र रेलवे कर्मचारियों के हित, यूनियनों की भूमिका और विकसित भारत के निर्माण में रेलवे की भागीदारी रहा। त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे में आधारभूत संरचना के विस्तार, नई परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। रेलवे यूनियन नेताओं ने भी अपने अनुभव और सुझाव रखे।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई